एक्सप्लोरर

तेलंगाना में गरीबों की जमीन पर कब्जा करने पर भड़के बीजेपी MP, रियल एस्टेट ब्रोकर को मारा थप्पड़

Etala Rajender Slaps Real Estate Broker: मलकाजगिरी से भाजपा सांसद एटाला राजेंद्र ने गरीबों की जमीन पर अतिक्रमण करने के आरोप में एक रियल एस्टेट ब्रोकर को थप्पड़ मार दिया.

Etala Rajender Slaps Real Estate Broker: मलकाजगिरी से बीजेपी सांसद एटाला राजेंद्र ने मेडचल जिले के पोचारम गांव में मंगलवार (21 जनवरी) को एक रियल एस्टेट ब्रोकर को थप्पड़ मारा. जिसके बाद से बीजेपी सांसद सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह कदम उन्होंने तब उठाया जब पता चला कि ब्रोकर गरीबों की जमीन पर अतिक्रमण कर उन्हें परेशान कर रहा था.

एटाला राजेंद्र अपने पार्टी नेताओं के साथ पोचारम गांव पहुंचे. घटना स्थल पर पहुंचते ही उन्होंने अतिक्रमण में शामिल ब्रोकर को थप्पड़ मार दिया. इसके तुरंत बाद, पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी ब्रोकर को परिसर से बाहर जाने और गरीबों को परेशान न करने की कड़ी चेतावनी दी.

गरीबों और समर्थकों का रोष
राजेंद्र की इस कार्रवाई के बाद गरीब स्थानीय लोग और पार्टी समर्थक इतने आक्रोशित हो गए कि उन्होंने ब्रोकर की जमकर पिटाई कर दी. पार्टी नेताओं ने ब्रोकर को भविष्य में ऐसी हरकत न करने और सुधरने की सख्त हिदायत दी.

कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
पार्टी नेताओं ने स्पष्ट कहा कि यदि ब्रोकर ने दोबारा ऐसी गलती की, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. गरीबों की जमीन पर अतिक्रमण के इस मुद्दे पर राजेंद्र और उनकी पार्टी ने सख्त रुख अपनाया है.

कौन हैं एटाला राजेंद्र?
एटाला राजेंद्र मलकाजगिरी से भाजपा सांसद हैं. राजेंद्र ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत छात्र जीवन से की थी. 2003 में उन्होंने तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) में शामिल होकर सक्रिय राजनीति में कदम रखा. 2004 में उन्होंने पहली बार कमालपुर से विधायक बनकर अपनी पहचान बनाई. 2008 में उन्होंने उपचुनाव में जीत दर्ज की. फिर कमालपुर का हुजूराबाद विधानसभा में विलय होने के बाद, राजेंद्र ने वहां से भी जीत हासिल की.

2010 में उन्होंने MLA पद से इस्तीफा दिया और उपचुनाव में फिर जीत हासिल की. लंगाना राज्य के गठन के समय उन्हें के. चंद्रशेखर राव (KCR) सरकार में वित्त मंत्री बनाया गया. 2018 में हुजूराबाद से विधायक चुने जाने के बाद, 2021 में एटाला राजेंद्र ने TRS छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया.

ये भी पढ़ें: Uttarakhand Nikay Chunav: निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, यामिनी रोहिला के चुनाव लड़ने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget