एक्सप्लोरर

Rahul Narwekar: बीजेपी के टिकट पर बने विधायक, ससुर हैं विधान परिषद के अध्यक्ष, जानिए कौन हैं महाराष्ट्र विधानसभा के नए स्पीकर

Maharashtra Assembly Session: बीजेपी विधायक राहुल नार्वेकर महाराष्ट्र विधानसभा के नए अध्यक्ष चुने गए हैं. जानिए राहुल नार्वेकर के बारे में.

Maharashtra New Speaker Rahul Narwekar: महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र (Maharashtra Assembly Session) का आज पहला दिन था. इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव हुआ. जिसमें भाजपा उम्मीदवार राहुल नार्वेकर (Rahul Narwekar) महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए. राहुल नार्वेकर के समर्थन में कुल 164 वोट पड़े. वहीं उनके खिलाफ 107 वोट पड़े. अध्यक्ष चुनाव के दौरान 12 सदस्य अनुपस्थित रहे और 3 विधायक मतदान से दूर रहे.

कांग्रेस के नाना पटोले के फरवरी 2021 में इस्तीफा देने के बाद अध्यक्ष का पद खाली था. अध्यक्ष की अनुपस्थिति में डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल ने कार्यवाहक अध्यक्ष की भूमिका निभाई. गौरतलब है कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार को गिराने के लिए बगावत का नेतृत्व करने वाले एकनाथ शिंदे ने 30 जून को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. इसके बाद महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया था. आज सत्र के पहले अध्यक्ष का चुनाव हुआ. जिसमें बीजेपी विधायक राहुल नार्वेकर विधानसभा के नए अध्यक्ष चुने गए. 

कौन हैं राहुल नार्वेकर?

45 वर्षीय राहुल नार्वेकर पूर्व में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और शिवसेना से जुड़े रहे. कोलाबा के मौजूदा विधायक नार्वेकर ने 2014 में शिवसेना छोड़ दी थी और 2014 के लोकसभा चुनाव में मावल निर्वाचन क्षेत्र से राकांपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा. हालांकि चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. बाद में वे महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए चुने गए और 2019 तक इसके सदस्य बने रहे. उन्होंने भाजपा के टिकट पर कोलाबा सीट से 2019  में विधानसभा का चुनाव लड़ा और विजयी हुए. 

ससुर हैं विधान परिषद के अध्यक्ष

राहुल नार्वेकर के अध्यक्ष बनने पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कहा कि राहुल नार्वेकर (Rahul Narwekar) देश के सबसे कम उम्र के स्पीकर हैं. दिलचस्प बात ये है कि नार्वेकर के ससुर रामराजे नाइक निंबालकर (Ramraje Naik Nimbalkar), जो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के सदस्य हैं, राज्य विधान परिषद के अध्यक्ष हैं. बता दें कि, विधनसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र में शिंदे-फडणवीस सरकार को सोमवार को विश्वास मत में सदन के पटल पर अपना बहुमत साबित करना होगा. 

ये भी पढ़ें- 

Amaravati Murder Case: उमेश कोल्हे हत्याकांड के मास्टर माइंड को 7 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया, कोर्ट में आज हुई पेशी

Maharashtra Assembly: सीएम शिंदे ने बाल ठाकरे का किया जिक्र, आदित्य ठाकरे ने कसा फडणवीस पर तंज, जानिए सदन की पूरी Updates

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
पश्चिमी हिमालय सबसे तेज हो रहा गर्म, नई स्टडी ने पहाड़ से मैदान तक बढ़ाई चिंता!
पश्चिमी हिमालय सबसे तेज हो रहा गर्म, नई स्टडी ने पहाड़ से मैदान तक बढ़ाई चिंता!

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget