एक्सप्लोरर

क्या आडवाणी के खिलाफ साजिश हुई? कटियार को लालू के बयान पर 'भरोसा'

नई दिल्ली: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी पर दिए गए एक बयान से सियासी पारा चढ़ गया है. अब राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे बीजेपी के कद्दावर नेता विनय कटियार ने कहा है कि लालू के इस बयान में सच्चाई हो सकती है.

दरअसल जब बीजेपी नेता विनय कटियार से लालू के इस बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा, लालू जी की अपनी सोच है. हो सकता है उनके बयान में कुछ सत्यता हो, लेकिन मुझे इस बारे में कुछ मालूम नहीं है.

 

मंदिर के निर्माण के लिए पूरी ताकत लगा देंगे- कटियार

विनय कटियार ने ये भी कहा, ‘’अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए सिर्फ उमा भारती ही नहीं बल्कि हम सब जेल जाने को तैयार हैं. कोर्ट का जो आदेश होगा उसका हम पालन करेंगे. इसमें कोई दिकक्त नहीं हैं. लेकिन हम मंदिर के निर्माण के लिए पूरी ताकत लगा देंगे.’’

सीबीआई ने जो किया वो साजिश है- कटियार

इससे पहले कल सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद विनय कटियार ने जांच एजेंसी सीबीआई पर सवाल खड़ा करते हुए कहा था, 'आपराधिक साजिश से हम सहमत नहीं हैं. सब कुछ खुला था, सीबीआई ने जो किया वो साजिश है. हम जेल जाने के लिए तैयार हैं.'

आडवाणी पर आरोप पीएम की ‘एक सोची समझी राजनीति’ का हिस्सा- लालू

लालू प्रसाद यादव ने कल आरोप लगाया था, ‘’सुप्रीम कोर्ट ने बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सीबीआई की याचिका मंजूर करने और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के आरोप को बहाल किया जाना आडवाणी का नाम राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से काटे जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘एक सोची समझी राजनीति’ का हिस्सा है.

सुप्रीम कोर्ट ने क्या फैसला सुनाया?

बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले को लेकर कल सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में बीजेपी और वीएचपी के बड़े नेताओं पर आपराधिक साज़िश का मुकदमा चलेगा. सुप्रीम कोर्ट ने लखनऊ और रायबरेली में चल रहे अलग-अलग मुकदमों को एक साथ लखनऊ में चलाने का हुक्म दिया है. कोर्ट ने ये भी कहा कि मुकदमे का निपटारा दो साल में कर दिया जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव में कांग्रेस को खुला खाता! महाराष्ट्र इस सीट पर मिली जीत, जानें बाकी राज्यों की स्थिति
MLC चुनाव में कांग्रेस को खुला खाता! महाराष्ट्र इस सीट पर मिली जीत, जानें बाकी राज्यों की स्थिति
MLC Election Result Highlights: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट Highlights: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget