एक्सप्लोरर

West Bengal: 'रोक सको तो रोक लो', टीएमसी को शुभेंदु अधिकारी की चेतावनी

Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी पर आरोप लगाया है कि बीजेपी की रैली को प्रभावित करने के लिए तृणमूल कांग्रेस ने अपने शरारती तत्वों को तैनात किया है.

Suvendu Adhikari Warns TMC: पश्चिम बंगाल में आज धुर विरोधी दो दिग्गज नेता एक-दूसरे के गढ़ में गरजेंगे. बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी को हाईकोर्ट से डायमंड हार्बर इलाके में रैली करने की अनुमति मिल गई है. यह सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी का संसदीय क्षेत्र है. वहीं टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी की शुभेंदु के गढ़ कांथी में रैली होने वाली है. दोनों दिग्गज एक-दूसरे के गढ़ में ही एक दूसरे को चुनौती देंगे.

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने अब टीएमसी सरकार पर आरोप लगाया है कि बीजेपी की रैली को प्रभावित करने के लिए तृणमूल कांग्रेस ने अपने शरारती तत्वों को तैनात किया है. बीजेपी नेता ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद टीएमसी रैली को बाधित करने की कोशिश कर रही है. 

TCM को शुभेंदु की चेतावनी

शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी पूर्व नियोजित रैली को प्रभावित करने की कोशिश की गई तो हमारी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे. बीजेपी नेता ने रैली को लेकर शुक्रवार को सिलसिलेवार कई ट्वीट किए. उन्होंने पहले ट्वीट में लिखा कि कोलकाता हाईकोर्ट की ओर से बीजेपी को डायमंड हार्बर में रैली करने की अनुमति देने के बाद भी कोयला भाईपो (भतीजा) ने व्यवस्थाओं को बाधित करने के लिए यहां सेवकों को तैनात किया है.

आपका समय समाप्त हो गया- अधिकारी

उन्होंने कहा कि रैली इसी स्थान पर होगी. हो सके तो भाईपो (भतीजा) हमें रोक ले. अपनी पूरी शक्ति का प्रयोग करके दिखाए. उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि भाईपो आपने सुना ही होगा कि जो बाती (ज्योति) ज्यादा तेजी से जलती है, वो थोड़ी देर तक ही जलती है. आपका समय समाप्त हो गया. पश्चिम बंगाल के लोग आपकी अलोकतांत्रिक पार्टी को लोकतांत्रिक तरीके से कचरे के डिब्बे में फेंक देंगे. 

बीजेपी ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

वहीं, बीजेपी ने पुलिस अधीक्षक से भी रैली की सुरक्षा की मांग की है. बीजेपी ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि डायमंड हार्बर में टीएमसी के गुंडे उनके कार्यकर्ताओं को धमका रहे हैं. वे रैली में उत्पात मचाना चाहते हैं, इसलिए सुरक्षा प्रदान की जाए. बता दें कि पुलिस की ओर रैली को अनुमति नहीं मिलने पर बीजेपी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. अब हाईकोर्ट की अनुमति से ही रैली आयोजित की जा रही है. 

ये भी पढ़ें- CAA को लेकर ममता बनर्जी को शुभेंदु अधिकारी की खुली चुनौती- 'लागू करने से रोककर तो दिखाएं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
'J&K में हिंसा कम होना स्वागत योग्य', रिपोर्ट का जिक्र कर क्या बोले मीरवाइज उमर फारूक?
'J&K में हिंसा कम होना स्वागत योग्य', रिपोर्ट का जिक्र कर क्या बोले मीरवाइज उमर फारूक?

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Temple: माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
Embed widget