एक्सप्लोरर

'मणिपुर के बाद बिहार भी होगा JDU मुक्त, ऐसे कोई PM नहीं बनता', सुशील मोदी का सीएम नीतीश पर कटाक्ष

Sushil Modi on Nitish Kumar: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने दावा किया कि मणिपुर में जेडीयू (JDU) के विधायक अपनी मर्जी से बीजेपी में गए. यह बिहार में गठबंधन तोड़ने का नतीजा है

Sushil Modi Attack on Nitish Kumar: बीजेपी के राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी (Sushil Modi) ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर कटाक्ष किया है. सुशील मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनता दल (RJD) जनता दल यूनाइटेड (JDU) को तोड़ देगी. उन्होंने एक बार फिर से तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार अपने जीवन में कभी भी प्रधान मंत्री नहीं बन सकते. 

बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर अब जेडीयू से मुक्त हो गए हैं. बिहार में लालू प्रसाद यादव बहुत जल्द ही जेडीयू को तोड़ देंगे और फिर बिहार को जेडीयू मुक्त कर देंगे.

मणिपुर में जेडीयू को झटका

बीजेपी ने पूर्वोत्तर में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जनता दल यूनाइटेड को बड़ा झटका दिया है. मणिपुर के सात में से पांच विधायकों ने बीजेपी से हाथ मिलाया है. इससे पहले अरुणाचल प्रदेश में जेडीयू के अधिकांश विधायक बीजेपी में शामिल हुए थे. जेडीयू प्रमुख राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर कि मणिपुर में पार्टी के विधायकों का बीजेपी में विलय धन बल का इस्तेमाल करके किया गया था, उन्होंने कहा कि ललन सिंह के आरोप निराधार हैं.

बिहार में गठबंधन तोड़ने का नतीजा?

सुशील मोदी ने आगे कहा कि क्या उनके विधायक इतने कमजोर हैं कि उन्हें पैसे से खरीदा जा सकता है? अगर ऐसा हे तो उन्हें आत्मनिरीक्षण करना चाहिए कि उन्होंने टिकट किसे दिया है. बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम ने दावा किया कि मणिपुर में जेडीयू के विधायक अपनी मर्जी से बीजेपी में शामिल हुए थे, किसी दबाव में नहीं. वे एनडीए में रहना चाहते थे. यह बिहार में गठबंधन तोड़ने का नतीजा है.

पोस्टर-होर्डिंग किसी को PM नहीं बनाते- सुशील मोदी

2024 के आम चुनावों में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार (PM Candidate) बनने की संभावनाओं पर सुशील मोदी (Sushil Modi) ने कहा कि नीतीश कुमार ने मीडिया में बने रहने के लिए एनडीए (NDA) के साथ गठबंधन तोड़ दिया. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि वो कभी भी पीएम नहीं बन सकते. सुशील मोदी ने कहा कि पोस्टर और होर्डिंग किसी को प्रधानमंत्री नहीं बनाते हैं. अगर किसी नेता के पास उसकी पार्टी के केवल 5-10 सांसद हैं, तो वह पीएम कैसे बन सकता है? 

ये भी पढ़ें:

Exclusive: सुशील मोदी ने JDU को लेकर की भविष्यवाणी, बोले- जेडीयू का होगा 'विलय' या 'विलीन' होगी पार्टी

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी के सामने विपक्ष का चेहरा कौन? पवार की नीतीश कुमार समेत कई नेताओं से होगी मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget