एक्सप्लोरर

Exclusive: सुशील मोदी ने JDU को लेकर की भविष्यवाणी, बोले- जेडीयू का होगा 'विलय' या 'विलीन' होगी पार्टी

Bihar Politics: सुशील मोदी ने कहा कि अब तीन राज्यों में पार्टी का दर्जा केवल बिहार तक सीमित रह गया और बहुत जल्द जनता दल (यू) को राजद तोड़ देगा क्योंकि उन्हें केवल 5-6 विधायक और चाहिए.

Sushil Modi Attacks Nitish Kumar: मणिपुर (Manipur) में 5 जदयू विधायकों (JDU MLAs) के बीजेपी (BJP) में शामिल हो जाने के बाद अब बिहार की सियासत (Bihar Politics) तेज हो गयी है. बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी (Former Deputy CM Sushil Modi) ने कहा कि जदयू का या तो विलय होगा या पार्टी विलीन हो जाएगी. दरअसल मणिपुर में जदयू विधायकों के बीजेपी में शामिल होने के बाद सुशील मोदी ने ट्वीट किया था कि अरुणाचल के बाद मणिपुर भी जदयू मुक्त, बहुत जल्द लालूजी बिहार को भी जदयू मुक्त कर देंगे. जिसके बाद बिहार की राजनीति काफी गर्म होती नजर आ रही है. 

एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि लालू यादव (Lalu Yadav) जदयू को बिहार मुक्त करा देंगे. आज उनके राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक चल रही है उससे पहले ही रिवोल्ट हो गया. उन्होंने नरेंद्र मोदी से गठबंधन तोड़ा और इस रिएक्शन में बीजेपी में शामिल हो गए और जदयू से नाता तोड़ दिया. उन्होंने कहा कि संदेश दिया है कि आपका निर्णय गलत था. हम खरीद फरोख्त क्यों करेंगे. हमें उन्हें खरीदने की क्या जरूरत, उनके विधायक बिकाऊ हैं क्या? कमजोर हैं जो हम खरीद लेंगे लेकिन आपका निर्णय सही नहीं था. 

जदयू विधायक डूबते जहाज को छोड़कर भागने वाले हैं: सुशील मोदी

सुशील मोदी ने आगे कहा कि अब तीन राज्यों में पार्टी का दर्जा केवल बिहार तक सीमित रह गया और बहुत जल्द जनता दल (यू) को राजद तोड़ देगा क्योंकि उन्हें केवल 5-6 और विधायक चाहिए, स्पीकर उनका अपना है, नीतिश जी के बाद उसका कोई भविष्य नहीं है. उन्होंने कहा कि जदयू विधायक डूबते जहाज को छोड़कर भागने वाले हैं. कुछ राजद में चले जाएंगे, कुछ बीजेपी में आ जाएंगे, कुछ कांग्रेस में. मणिपुर में एक विधायक बचा है वो आज नहीं कल निकल जाएगा.

हमने आज तक किसी को भी ना तोड़ा है ना तोड़ने में विश्वासः सुशील मोदी
 
वहीं जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी पर उनकी पार्टी को तोड़ने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी जदयू को बरबाद करने में लगी हुई है और उनकी पार्टी मुकाबले के लिए तैयार हैं. इस पर जवाब देते हुए सुशील मोदी ने कहा कि जदयू को बीजेपी तोड़ना चाहती थी, ये आजतक कोई प्रमाण नहीं दे पाए. आज एक महीना हो गया लेकिन अब तक कोई ऑडियो-वीडियो कुछ भी प्रस्तुत नहीं कर पाए. लालू के साथ जाना था तो कोई ना कोई आरोप लगा दिया. हमने आज तक किसी को भी ना तोड़ा है ना तोड़ने में विश्वास करते हैं. जदयू के लोगों ने बीते 15 सालों में कांग्रेस राजद के लोगों को तोड़ने का काम किया है. 

सुशील मोदी बोले- जदयू के पास विलय या विलीन यही दो विकल्प मौजूद

वहीं, लल्लन सिंह की 24 वाली टेंशन वाली बात पर पूर्व डिप्टी सीएम मोदी ने कहा उनको टेंशन है उनकी पार्टी मणिपुर और अरूणाचल में विलीन हो गयी. जदयू का बिहार में या तो उसका विलय होगा या पार्टी विलीन हो जाएगी. विलय या विलीन यही दो विकल्प हैं जदयू के पास. उन्होंने आगे बिहार के राजनीतिक भविष्य के बारे में कहा कि ये जो दिन में सपना देख रहे हैं- कभी केसीआर को बुलाते हैं, कभी किसी को उनका यह सपना चूर-चूर चूर हो जाएगा. 

नीतीश कुमार नहीं कर सकते पीएम मोदी का मुकाबलाः सुशील मोदी

उन्होंने कहा 1 लाख खर्च कीजिए होर्डिंग लगा सकता है, 10 हजार कवि को दीजिए आपके पक्ष में तुकबंदी कर देंगे. तुकबंदी करने और होर्डिंग लगाने से अगर कोई पीएम के उम्मीदवार बन जाए तो उनको मुबारक. नरेंद्र मोदी का मुकाबला नहीं कर सकते हैं. इनकी समाज में क्रेडिबिलिटी नहीं है. जिस दल ने 10 साल में 7 बार अपने सहयोगी दलों को बदल दिया- कभी इनके, कभी पुराने कभी नए. उन्होंने कहा कि बिहार में इनकी कोई विश्वसनियता नहीं है.

इसे भी पढ़ेंः-

Explained: गुजरात दंगा मामले में PM मोदी के खिलाफ लड़ा केस, लगे साजिश के आरोप- तीस्ता सीतलवाड़ की पूरी कहानी

Explained: समंदर में बाहुबली INS विक्रांत और आसमान में गरजता तेजस...दुनिया देख रही मेड इन इंडिया की ताकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget