एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: राजस्थान का 'चन्नी' कौन होगा? सुनील जाखड़ ने कांग्रेस से पूछा ये तीखा सवाल

बीजेपी नेता सुनील जाखड़ ने कांग्रेस पर तंज कसा है. आज राजस्थान में कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी और उससे पहले ही उनका बयान सामने आया है. उन्होंने चन्नी का जिक्र कर कांग्रेस पर निशाना साधा है.

Sunil Jakhar On Rajasthan Congress: अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की बात कह चुके हैं. इसके बाद से ही राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस बात पर चर्चा छिड़ गई है. अब तक तो रेस में सचिन पायलट (Sachin Pilot) और सीपी जोशी (CP Joshi) का नाम सबसे आगे चल रहा है. इस सब के बीच बीजेपी नेता सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) ने कांग्रेस पर तंज कसा है. उन्होंने सवाल किया कि "राजस्थान का चन्नी कौन होगा?"

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने इस स्थिति को "देजा वु" कहा और पूछा "राजस्थान का चन्नी कौन होगी?" उनकी टिप्पणी राजस्थान कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले आई है, जो आज शाम जयपुर में होने वाली है.

सुनील जाखड़ ने ट्वीट किया, "कांग्रेस विधायक आज जयपुर में मिलेंगे और अपने नए नेता के चुनाव प्रक्रिया से गुजरेंगे. पार्टी आलाकमान, कई 'काले घोड़ों' में से चुनने के बजाय, सीएम के रूप में अपनी पसंद की 'काली भेड़' को चुन सकते हैं."

सोनिया गांधी लेंगी अंतिम फैसला

कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज जयपुर में गहलोत के आवास पर होगी, जिसमें राजस्थान में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर प्रस्ताव पारित किया जाएगा. हालांकि, इस पर अंतिम निर्णय सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) लेंगी. बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं.

अजय माकन ने की थी सोनिया गांधी से मुलाकात

शाम 7 बजे होने वाली बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) राजस्थान के प्रभारी अजय माकन, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे मौजूद रहेंगे. इससे पहले शनिवार को अजय माकन ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी. AICC महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन को जयपुर में रविवार शाम 7 बजे होने वाली राजस्थान CLP बैठक के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया था. 

25 साल बाद गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन 30 सितंबर तक भरे जाएंगे और 19 अक्टूबर को कांग्रेस के नए अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी. 25 वर्षों में यह पहली बार होगा जब 1998 में सोनिया गांधी के बाद सीताराम केसरी को पार्टी प्रमुख के रूप में बदलने के बाद कांग्रेस एक गैर-गांधी प्रमुख को देखेगी.

पिछली बार पार्टी में एक गैर-गांधी प्रमुख था, जब 1997 में सीताराम केसरी ने शरद पवार और राजेश पायलट को हराया था. चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी के रूप में नामांकन पत्र लेने के लिए केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस मुख्यालय में उपलब्ध रहेंगे. गहलोत ने पहले ही साफ कर दिया था कि इस बार गांधी परिवार से कोई उम्मीदवार नहीं होगा.

ये भी पढ़ें-

Aryadan Muhammed Death: राहुल गांधी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आर्यदान मोहम्मद को दी श्रद्धांजलि, बताया पार्टी के लिए बड़ी क्षति

गुजरात में बोले राघव चड्ढा- 27 साल के BJP राज से ऊब चुकी है जनता, बदलाव चाहते हैं लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत, 21 घायल
रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत, 21 घायल
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
Embed widget