एक्सप्लोरर

'विदेश जाकर आपको क्या हो जाता है, सारी शर्म...', राहुल गांधी के बयानों पर भड़के रविशंकर प्रसाद का सवाल

राहुल गांधी इन दिनों ब्रिटेन के दौरे पर हैं और वहां भारतीय समुदाय से मिलते हुए बीजेपी नीत केंद्र सरकार पर हमला भी कर रहे हैं. बदले में बीजेपी ने पलटवार किया है. उन्होंने पूछा, विदेश जाते ही...

Ravi Shankar Attacked Rahul Gandhi: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज राहुल गांधी पर जमकर बोला. उन्होंने राहुल गांधी के लंदन दौरे को लेकर पूछा, राहुल गांधी जी विदेश जाते ही आपको हो क्या जाता है? सारी मर्यादा, सारी शालीनता, लोकतांत्रिक शर्म सब भूल जाते हैं. अब जब देश की जनता न आपको सुनती है न समझती है तो विदेश में जाकर विलाप करते हैं की भारत का लोकतंत्र खतरे में हैं. 

रविशंकर प्रसाद ने पूछा, राहुल गांधी कह रहे हैं कि भारत में बोलने नहीं दिया जाता है लेकिन वह भारत जोड़ो यात्रा में खूब बोलते रहे, पीएम को अपशब्द बोलते रहे. उन्होंने संसद में ही लंबा भाषण दिया. अब इसमें क्या किया जा सकता है कि भारत के लोग न उनको सुनते हैं न समझते हैं.

आरएसएस के बारे में क्या बोली बीजेपी?
राहुल ने संघ के बारे में बहुत बोला है. मैंने संसद में पूछा था कि क्या वह RSS का पूरा नाम भी जानते है? हमें गर्व है कि हम आरएसएस की प्रेरणा से आज देश की सेवा कर रहे हैं. आरएसएस एक राष्ट्रवादी संगठन है जो 1925 से राष्ट्र की सेवा में लगा है.

उन्होंने विदेश जाकर भारत के लोकतंत्र, संसद, न्यायपालिका, रक्षातंत्र का अपमान किया है. राहुल ने कहा कि अमेरिका और यूरोप को भारत में दखल देना चाहिए. हम खड़गे जी और सोनिया जी से सवाल पूछना चाहते हैं कि क्या आप इस बयान के साथ हैं? नहीं हैं तो इससे खुद को अलग कीजिए.

माओवादियों के जाल में फंसे है राहुल गांधी

रविशंकर प्रसाद ने कहा, आपके परनाना भी संघ के खिलाफ थे लेकिन आज आप विरोध में कहां पहुंच गए. प्रसाद ने दावा किया, राहुल माओवादियों के जाल में फंसे हैं. उनकी भाषा बोलते हैं. संघ ने कोरोना में लोगों की कैसी सेवा की, आपको नहीं दिखा? आप विदेश जाकर चीन को अच्छा पड़ोसी बताते हैं.

प्रसान ने कहा, आपके परनाना के समय कपड़े के जूते पहन कर देश के जवान चीन से लड़ने गए थे. आज सामरिक तौर पर देश कितना मजबूत है. सवाल यही है कि राहुल को इन बातों की समझ भी है क्या?

लालू-राबड़ी पर क्या बोले रविशंकर प्रसाद?
बीजेपी नेता ने लालू यादव और राबड़ी देवी से सीबीआई की पूछताछ को लेकर कहा, मुझे रेड पर कुछ नहीं बोलना है लेकिन तमाम पार्टियां किस तरह के बयान दे रही हैं. मैं उन पार्टियों से पूछना चाहता हूं कि लालू यादव पर चारा घोटाले को लेकर पीआईएल किसने दायर की थी. ये पीआईएल सुशील मोदी और राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने मिलकर याचिका दाखिल की थी. 

सवाल नीतीश बाबू से भी है, 2017 में आप RJD से अलग क्यों हुए थे? इन्हीं घोटालों का जवाब नहीं मिल पा रहा था, इसलिए आज सत्ता के लालच में इसी की जांच का विरोध कर रहे हैं. आप खुद को सुशासन बाबू कहलवाना बंद कर दीजिए.

Holi 2023 Special Trains: होली पर भारतीय रेलवे चला रहा 196 स्पेशल ट्रेनें, इन राज्यों के यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जानें पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget