एक्सप्लोरर

Holi 2023 Special Trains: होली पर भारतीय रेलवे चला रहा 196 स्पेशल ट्रेनें, इन राज्यों के यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जानें पूरी डिटेल

Holi 2023: होली पर हर साल की तरह इस बार भी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. देश भर में 196 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. रेलवे ने स्टेशनों पर रेलवे पुलिस बल की खास ड्यूटी भी लगाई है.

Special Trains On Holi: होली पर त्योहारी भीड़ को राहत देने के लिए भारतीय रेलवे ने 196 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है. रेलवे ने बताया कि होली के मौके पर 196 विशेष ट्रेन 491 फेरे लगाएंगी. रेलवे के अनुसार, विशेष ट्रेन देशभर के महत्वपूर्ण गंतव्यों को जोड़ेंगी. रेल मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा, "होली के त्योहार के मौके पर रेल यात्रियों की सुविधा और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए भारतीय रेलवे 196 विशेष ट्रेनें चला रहा है."

भारतीय रेलवे के बयान के मुताबिक, "देशभर के प्रमुख स्थलों जैसे दिल्ली-पटना, दिल्ली-भागलपुर, दिल्ली-मुजफ्फरपुर, दिल्ली-सहरसा, गोरखपुर-मुंबई, कोलकाता-पुरी, गुवाहाटी-रांची, नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा, जयपुर- बांद्रा टर्मिनस, पुणे-दानापुर आदि को जोड़ने के लिए विशेष ट्रेन चलाई जाएंगी."

RPF को दी गई ड्यूटी

रेलवे ने अनारक्षित डिब्बों में यात्रियों को व्यवस्थित तरीके से चढ़ाने के लिए आरपीएफ (रेलवे पुलिस बल) के कर्मचारियों की देखरेख में टर्मिनस स्टेशन पर कतारें लगवाने सहित भीड़ नियंत्रण के विभिन्न उपाय लागू किए हैं. मंत्रालय के अनुसार, ट्रेन का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर अधिकारियों को आपातकालीन ड्यूटी में तैनात किया गया है.

होली पर दिल्ली मेट्रो कब तक रहेगी बंद?

दिल्ली मेट्रो की सेवाएं होली के दिन दोपहर ढाई बजे से शुरू होंगी.  डीएमआरसी ने एक बयान में कहा, "होली के त्योहार के दिन यानी आठ मार्च, 2023 (बुधवार) को रैपिड मेट्रो/एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर दोपहर 14:30 बजे (दोपहर 2:30 बजे) तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी."

लखनऊ में भी बंद रहेगी मेट्रो

होली के दिन बुधवार को लखनऊ मेट्रो रेल सेवा दोपहर ढाई बजे तक बंद रहेगी. लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने मंगलवार (7 मार्च) को बताया कि बुधवार को होली के दिन मेट्रो रेल सेवा दो बजकर 30 मिनट तक बंद रहेगी. उन्होंने बताया कि ढाई बजे के बाद यह सेवा दोनों टर्मिनल चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डा मेट्रो स्टेशन और मुंशी पुलिया मेट्रो स्टेशन से शुरू होगी और सामान्य दिनों की तरह रात 10 बजे तक उपलब्ध रहेगी.

ये भी पढ़ें- क्या H3N2 इन्फ्लुएंजा का Covid-19 से कोई लिंक? कितना खतरनाक, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेश होंगे चार अहम बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेश होंगे चार अहम बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
छात्रों पर लाठीचार्ज का कौन जिम्मेदारी? कांग्रेस ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा
छात्रों पर लाठीचार्ज का कौन जिम्मेदारी? कांग्रेस ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावे के कथित गबन पर संसद में घमासान, KC वेणुगोपाल ने की स्वतंत्र जांच की मांग
राम मंदिर चढ़ावे के कथित गबन पर संसद में घमासान, KC वेणुगोपाल ने की स्वतंत्र जांच की मांग
PM मोदी ने हेमंत सोरेन को जन्मदिन पर दी बधाई, पोस्ट शेयर कर क्या लिखा?
PM मोदी ने हेमंत सोरेन को जन्मदिन पर दी बधाई, पोस्ट शेयर कर क्या लिखा?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget