एक्सप्लोरर

क्या बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल होंगी पंकजा मुंडे? साफ कर दिया रुख, नाराजगी पर देवेंद्र फडणवीस ने भी दी प्रतिक्रया

Pankaja Munde: बीजेपी की नेता पंकजा मुंडे ने उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया जिसमें दावा किया जा रहा था कि उन्होंने राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मुलाकात की है.

Pankaja Munde On Congress: महाराष्ट्र में जारी सियासी हलचल के बीच बीजेपी की नेता पंकजा मुंडे ने साफ कर दिया है कि वह बीजेपी नहीं छोड़ रही हैं.  मुंडे ने उन रिपोर्ट्स को भी खारिज कर दिया जिसमें दावा किया जा रहा था कि उन्होंने राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मुलाकात की है. इस दौरान उन्होंने राजनीति से फिलहाल ब्रेक लेने की घोषणा की.

पंकजा मुंडे ने कहा, ''2019 से जो हमारे संबंध में चर्चा चल रही है, उससे मैं थक गई हूं. मैं आज थोड़ा ब्रेक ले रही हूं. एक-दो महीने ब्रेक लेना चाहती हूं. मैं सोचना चाहती हूं कि राजनीति कहां जा रही है. देश को क्या मिल रहा है. लोग यही देख रहे हैं कौन किस पार्टी में जा रहा है. कौन मंत्री बन रहा है. जनता को क्या मिल रहा है? इसके बारे में मैं चिंतन करना चाहती हूं. मुझे जो करना है, मैं विचारधारा के आधार पर करूंगी. मैं ब्रेक ले रही हूं.''

पंकजा मुंडे ने कहा कि कुछ दिन से महाराष्ट्र में अफवाह फैलाई गई है कि मैं सोनिया गांधी से मिली और कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर रही हूं. यह बात बिल्कुल गलत है और यह मेरे करियर को खत्म करने की साजिश है. जो भी मेरे खिलाफ ये सब कर रहा है. मैं कानूनी कारवाई करूंगी.

क्या बोले देवेंद्र फडणवीस?

पंकजा मुंडे के फैसले पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और बीजेपी के नेता देवेंद्र फडणवीस ने भी भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि एनसीपी हमारे साथ आने के बाद सभी लोगो को ये फैसला पसंद आया होगा, ऐसा नहीं है. पंकजा मुंडे का एनसीपी से संघर्ष रहा है. पंकजा मुंडे राष्ट्रीय नेता हैं, बीजेपी के राष्ट्रीय नेता उनसे बात करेंगे. पंकजा बीजेपी में है, बीजेपी के लिए काम करेगी. पंकजा मुंडे से चर्चा करेंगे. 

बता दें कि पिछले दिनों अजित पवार ने एनसीपी में बगावत कर दी थी और उनके साथ आठ नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली थी. इनमें पंकजा मुंडे के चचेरे भाई धनंजय मुंडे भी शामिल थे. इसके बाद अटकलें लगनी शुरू हो गई कि धनंजय मुंडे के मंत्री बनने से पंकजा मुंडे नाराज हैं.

Karnataka Budget 2023: कर्नाटक में महंगी होगी शराब, सिद्धारमैया सरकार ने बजट में पांच चुनावी वायदों पर लिया ये फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन मामले में FIR दर्ज को तैयार
Live: राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन मामले में FIR दर्ज को तैयार
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
Xप्लेन: मुफ्त कोचिंग स्कीम क्यों हो जाएगी फेल? जानें 5 बड़ी वजहें
मुफ्त कोचिंग स्कीम क्यों हो जाएगी फेल? जानें 5 बड़ी वजहें
OSM पर SC में सुनवाई, CBSE ने कहा- ‘1.68 लाख छात्रों की कॉपियां दोबारा जांचीं’
OSM पर SC में सुनवाई, CBSE ने कहा- ‘1.68 लाख छात्रों की कॉपियां दोबारा जांचीं’

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget