एक्सप्लोरर

West Bengal: मिथुन चक्रवर्ती बोले, 'बंगाल सरकार चाहती है केंद्र से पैसे मिले तो...'

Mithun Chakraborty: बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती ने तृणमूल कांग्रेस पर केंद्रीय परियोजनाओं के नाम बदलने का आरोप लगाया और कहा कि हर पैसे का हिसाब देना होगा.

Mithun Chakraborty: नेता अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती बंगाल की राजनीति में सक्रिय हैं. वो आए दिन विरोधी पार्टियों के खिलाफ खुले मंच से बोलते हैं. अभिनय के क्षेत्र से राजनीति में आए मिथुन चक्रवर्ती ने बुधवार (23 नवंबर) को कहा कि यदि पश्चिम बंगाल सरकार चाहती है कि उसे भविष्य में ग्रामीण विकास योजनाओं के लिए केंद्र सरकार की तरफ से धनराशि मिले, तो उसे पूर्व में मिली धनराशि के उपयोग के बारे में प्रमाण पत्र जमा कराना चाहिए.

पुरुलिया कस्बे में जनसभा को संबोधित करते हुए चक्रवर्ती ने कहा कि बीजेपी यदि अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव में जीत हासिल करती है, तो स्थानीय लोगों की मांगों को पूरा किया जाएगा. मिथुन चक्रवर्ती पहले राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की तरफ से राज्यसभा सदस्य थे, हालांकि बाद में उन्होंने राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थाम लिया था.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  का दावा

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कई मौकों पर दावा किया है कि केंद्र सरकार 100-दिवसीय कार्य योजना और अन्य परियोजनाओं के लिए धन आवंटित नहीं कर रही है. इस बारे में चक्रवर्ती ने कहा, "टीएमसी ने केंद्र सरकार पर धन नहीं देने का आरोप लगाया गया है, लेकिन जब तक वे आवास परियोजनाओं जैसी विभिन्न योजनाओं के तहत पूर्व में दिए गए धन के उपयोग के बारे में प्रमाण पत्र प्रदान नहीं करते, तब तक सरकार को और धन कैसे आवंटित किया जा सकता है?"

परियोजनाओं के नाम बदलने का आरोप 

तृणमूल कांग्रेस पर केंद्रीय परियोजनाओं के नाम बदलने का आरोप लगाते हुए चक्रवर्ती ने कहा, "इस तरह के प्रयासों के बावजूद लोग अच्छी तरह जानते हैं कि यह नरेंद्र मोदी सरकार है जो इन योजनाओं के लिए धन उपलब्ध करा रही है. ये जनता का पैसा है जिसे योजनाओं के वित्तपोषण के लिए वितरित किया जा रहा है और हर पैसे का हिसाब देना होगा." बीजेपी नेता ने कहा, "विभिन्न परियोजनाओं को लागू करने के लिए काम उचित तरीके से नहीं किया जा रहा है."

ये भी पढ़ें: 'NRC के तहत डिटेंशन कैंप में भेजे जाने से बचना है तो...', सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र पर वार करते हुए लोगों से की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूरा वंदेमातरम् गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज, कांग्रेस मुख्यालय में विवाद
पूरा वंदेमातरम् गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज, कांग्रेस मुख्यालय में विवाद
लाल किले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी? खड़ा हुआ विवाद
लाल किले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी, BJP बोली- अहंकार है
Xप्लेन: हमारा देश 'भारत' या 'इंडिया', आजादी के 79 साल बाद भी बहस क्यों?
हमारा देश 'भारत' या 'इंडिया', आजादी के 79 साल बाद भी बहस क्यों?
'दिमागी नक्सल' पर सियासी संग्राम! PM मोदी के भाषण के बाद क्या बोली कांग्रेस?
'दिमागी नक्सल' पर सियासी संग्राम! PM मोदी के भाषण के बाद क्या बोली कांग्रेस?

वीडियोज

51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget