एक्सप्लोरर

Agniveer Scheme: ' BJP ऑफिस में मुझे गार्ड रखना होगा तो अग्निवीर को प्राथमिकता दूंगा', अजीबो गरीब बयान देकर घिरे कैलाश विजयवर्गीय

Kailash Vijayvargiya Agnipath Row: बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को देश की चिंता नहीं है, उन्हें कुर्सी की चिंता है इसलिए वो अग्निपथ योजना का विरोध कर रही है.

Kailash Vijayvargiya Controversial Statement on Agniveer: देशभर में अग्निपथ योजना को लेकर बवाल जारी है. इस बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने अग्निवीरों को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जिसके बाद विवाद शुरू हो गया है. इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बीजेपी ऑफिस में हमें सिक्योरिटी गार्ड (Security Guards) रखना होगा तो उसमें भी हम अग्निवीरों को प्राथमिकता देंगे. उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) देश की तीनों सेनाओं के अध्यक्षों का सुझाव है ना कि कोई राजनैतिक निर्णय.

अग्निपथ योजना के खिलाफ देश भर में युवा विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. जिसके कारण हिंसा और आगजनी जैसी घटनाएं हो रही हैं. जो युवा सैनिक बनना चाहता था. आज वो उपद्रवी बन गया है. तो क्या यही वजह है कि आज अग्निपथ योजना का तमाम राजनैतिक पार्टियां विरोध कर रही हैं? इससे जुड़े कई सवालों के जवाब कैलाश विजयवर्गीय ने बीजेपी दफ्तर में प्रेस वार्ता के दौरान दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को देश की चिंता नहीं है, उन्हें कुर्सी की चिंता है इसलिए वो विरोध कर रही है.

कैलाश विजयवर्गीय का कांग्रेस पर हमला

कैलाश विजयवर्गीय ने आगे कहा कि ये राजनैतिक निर्णय नहीं है. ये तीनों सेनाओं के सेना अध्यक्ष और उनकी टीम का सरकार को दिया गया सुझाव है. जिसके बाद इस योजना को लाया गया है. कारगिल युद्ध के बाद कमीशन ने जो रिपोर्ट सरकार को दी थी उस रिपोर्ट मे था कि हमारे देश के सैनिकों की उम्र कम होनी चाहिए और तभी से ये प्रक्रिया लगभग 20 वर्षो से चल रही है. ये कोई एक दिन का निर्णय नहीं है. लेकिन कांग्रेस जिस तरह अपने बयानों से देश को जलाना चाहती है. ये अच्छा निर्णय नहीं है.

अग्निवीरों पर विवादित बयान देकर घिरे विजयवर्गीय

कैलाश विजयवर्गीय का विवादित बयान देते हुए कहा कि अग्निवीर की नौकरी पूरी होने बाद बीजेपी दफ्तर में सिक्योरिटी गार्ड के लिए उन्हें प्राथमिकता देंगे. उन्होंने कहा कि अगर वो 21 साल कि उम्र में भी भर्ती होते हैं और 4 साल की सेवा देते हैं तो उस वक्त उनकी उम्र 25 साल होगी. उसके बाद उनके हाथ में 11 लाख रुपये होंगे और छाती पर अग्निवीर का तमगा लगाकर घूमेगा. बीजेपी ऑफिस में मुझे गार्ड रखना है तो मैं अग्निवीर को प्रथमिकता दूंगा.

छत्तीसगढ़ के CM पर कैलाश विजयवर्गीय का हमला

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के बयान की निंदा करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि एक डिबेट शो के दौरान छत्तीसगढ़ के सीएम ने कहा था कि आप युवाओं को हथियार चलाना सिखाएंगे तो वो आतंकवादी बन जाएंगे. ये नासमझी वाला बयान है. मुख्यमंत्री की जानकरी के लिए बता दूं कि देश में 32 लाख पूर्व सैनिक हैं. आप सिर्फ एक सैनिक बता दें जो अवैध गतिविधियों में संलिप्त हो. आप इस तरह का बयान देकर हमारे सैनिकों का अपमान कर रहे हैं. अग्निपथ की आग जिस तरह युवा में फ़ैल गई है, उसे बुझाने और योजना की सही जानकरी देने के लिए अपनी बात बीजेपी सरकार युवाओं तक पहुंचा रही है ताकि उन्हें आगे कोई और मिस लिड ना कर पाए.

वरुण गांधी का तंज

कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) के विवादित बयान पर वरुण गांधी (Varun Gandhi) ने हमला बोला है. उन्होंने ट्वीट किया, ''जिनके पराक्रम का डंका समस्त विश्व में गुंजायमान हो, उस भारतीय सैनिक को किसी राजनीतिक दफ़्तर की ‘चौकीदारी’ करने का न्यौता, उसे देने वाले को ही मुबारक. वरुण गांधी ने बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय पर तंज कसते हुए कहा कि भारतीय सेना मां भारती की सेवा का माध्यम है, महज एक नौकरी नहीं है.

ये भी पढ़ें:

Agnipath Scheme: अग्निपथ पर बवाल के बीच तीनों सेनाओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा - सेना में चाहते हैं जोश और होश का तालमेल

Priyanka Gandhi On BJP: दिल्ली में अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह, प्रियंका गांधी बोलीं- नकली देशभक्त को पहचानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर मामले में केस रद्द
राहुल गांधी को SC से राहत, समन रद्द
'उन्हें गिरफ्तार कर...', नेताजी पर BJP सांसद के बयान पर भड़के चंद्र कुमार बोस
'उन्हें गिरफ्तार कर...', नेताजी पर BJP सांसद के बयान पर भड़के चंद्र कुमार बोस
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget