एक्सप्लोरर

Rajasthan: मॉब लिंचिंग पर BJP नेता ज्ञानदेव आहूजा ने दिया विवादित बयान, बोले- ‘अब तक हमने पांच को मारा है’

Alwar Mob Lynching: राजस्थान में बीजेपी नेता ज्ञानदेव आहूजा अलवर मॉब लिंचिंग के मृतक किसान के घर पर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अब तक तो पांच हमने मारे हैं, इससे सियासत फिर गर्मा गई है.

Gyandev Ahuja Controversial Statement: राजस्थान के अलवर में हुई भीड़ हिंसा (Mob Lynching) पर सियासत एक बार फिर से गर्मा गई है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता ज्ञानदेव आहूजा ने मॉब लिंचिंग के शिकार हुए मृतक किसान के घर पर विवादित और चौंकाने वाला बयान दे दिया है.

ज्ञानदेव आहूजा ने कहा, ‘ऐसा पहली बार हुआ है कि उन लोगों ने एक मारा है. अब तक तो पांच हमने मारे हैं. मैंने हमारे लोगों और कार्यकर्ताओं को छूट दे रखी है. मारो, हम आपके साथ है, जमानत करवा देंगे.' राजस्थान के पीसीसी (Pradesh Congress Committee) अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट करके यह वीडियो साझा की और भाजपा नेता के बयान पर सवाल उठाए हैं.

गोविंद सिंह डोटासरा ने अपने ट्वीट में लिखा, "अब तक 5 हमने मारे हैं…कार्यकर्ताओं को खुली छूट दे रखी है.. मारो.. ज़मानत हम करवाएंगे.” ये शब्द राजस्थान भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य और पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा के हैं. इससे उनका असली चेहरा सामने आ गया है. शनिवार दोपहर 3 बजकर 19 मिटन पर किये गए इस ट्वीट पर लगातार लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. सैकड़ों की संख्या में रिट्वीट, कोट ट्वीट और लाइक्स मिल रहे हैं. लोग इस ट्वीट को साझा करने अपने-अपने विचार प्रकट कर रहे हैं. पक्ष-विपक्ष दोनों अपने-अपने अनुसार इस ट्वीट और बयान के मायने लगा रहे हैं. इसीलिए अलवर मॉब लिंचिंग पर सियासत फिर गर्मा गई है. लोग इस तरह के बयान की निंदा कर रहे हैं.

क्या था मामला

राजस्थान के अलवर में रामगढ़ के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के रामबास में सुबह शौच के लिए घर से बाहर निकले चिरंजी लाल सैनी पर अचानक कई गाड़ियों में भरकर आये करीब 15 से 20 लोगों ने हमला कर दिया था. इस हमले में चिरंजी लाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उसे जयपुर रेफर भी किया गया. जहां इलाज के दौरान मौत हो गई. मौत की खबर से क्षेत्र में तनाव बढ़ गया था. 

बीजेपी ने लगाए तुष्टिकरण के आरोप 

शव गोविंदगढ़ पहुंचने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने इस मामले में 50 लाख की आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी की मांग की थी. इसके साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों के न पहुंचने पर भी आक्रोश जताया गया. बीजेपी नेता सुखवंत सिंह ने सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ तुष्टिकरण के आरोप लगाये थे.

यह भी पढ़ें

China Spy Ship: श्रीलंका के पर्यटन मंत्री बोले- स्थिति को समझता है भारत, छोटे देश हैं हम

Money Laundering Case: सत्येंद्र जैन की ‘जमानत याचिका’ पर मंगलवार को सुनवाई, कोर्ट ने पत्नी के मामले में फैसला रखा सुरक्षित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: केजरीवाल ने PM आवास की ओर शुरू किया मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
LIVE: केजरीवाल ने PM आवास की ओर शुरू किया मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में हुआ टर्बुलेंस, तेज झटकों से घायल हुए यात्री
एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में हुआ टर्बुलेंस, तेज झटकों से घायल हुए यात्री
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'
विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'

वीडियोज

Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget