एक्सप्लोरर

Uorfi Javed: उर्फी जावेद के खिलाफ बीजेपी नेता की शिकायत, कहा- 'जो करना है चार दीवारों के पीछे करो'

Uorfi Javed News: ये पहली बार नहीं है जब उर्फी के खिलाफ शिकायत दी गई है. इससे पहले एक वकील ने भी अंधेरी पुलिस स्टेशन में उर्फी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.

Complaint Against Uorfi Javed: बीजेपी महाराष्ट्र महिला मोर्चा की अध्यक्ष चित्रा किशोर वाघ ने रविवार (1 जनवरी) को एक्ट्रेस और मॉडल उर्फी जावेद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने उर्फी जावेद (Uorfi Javed) पर मुंबई की सड़कों पर अपने शरीर का प्रदर्शन करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है. तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह करते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि उर्फी जावेद का अपने शरीर का सार्वजनिक प्रदर्शन सोशल मीडिया का विषय बन गया है. 

चित्रा वाघ ने अपने शिकायती पत्र में लिखा है कि, ''कोई सोच भी नहीं सकता था कि संविधान के जरिए दिया गया आचरण का अधिकार, विचार की स्वतंत्रता इस तरह के रवैये में प्रकट होगी.'' शिकायती पत्र में बीजेपी नेता ने लिखा है कि एक्ट्रेस को अपने जीवन में क्या करना है, इससे समाज का कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन प्रसिद्धि पाने के लिए अपने शरीर की मार्केटिंग करना ठीक नहीं है.  

'जो करना है चार दीवारों के पीछे करो'

बीजेपी नेता ने कहा कि अगर वह अपने शरीर का प्रदर्शन करना चाहती है, तो उसे चार दीवारों के पीछे करना चाहिए, लेकिन उसको ये नहीं पता होगा कि वह समाज के विकृत रवैये को हवा दे रही है. यह पहली बार नहीं है जब उर्फी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है. दिसंबर के महीने की शुरुआत में वकील अली काशिफ खान देशमुख ने भी अंधेरी पुलिस स्टेशन में उर्फी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. 

उन्होंने कहा था कि, "अभिनेत्री उर्फी जावेद सार्वजनिक रूप से जो कर रही है वह आईपीसी की धारा 294 के अनुसार अश्लील नहीं है, तो क्या है? जब ऐसे ही कृत्य को लेकर अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है तो उर्फी के खिलाफ क्यों नहीं?" 

उर्फी ने चित्रा पर निशाना साधा

रविवार की शिकायत के बाद उर्फी (Uorfi Javed) ने चित्रा पर निशाना साधा और पूछा कि क्या राजनेताओं के पास कोई वास्तविक काम नहीं है. उर्फी ने एक बयान में लिखा, "क्या ये राजनेता, वकील गूंगे हैं? संविधान में ऐसा कोई कानून नहीं है, जिससे मुझे जेल भेजा जा सके." उर्फी ने कहा कि ये लोग केवल मीडिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए ऐसा कर रहे हैं. चित्रा वाघ आपके लिए मेरे पास कुछ बेहतर विचार हैं. अवैध वेश्यावृत्ति के खिलाफ कुछ करने के बारे में क्या ख्याल है जो फिर से मुंबई में हर जगह मौजूद है. 

ये भी पढ़ें- 

2022 में NCW को महिलाओं के खिलाफ हुए अपराध की 31 हजार शिकायतें मिलीं, ये आंकड़ा 2014 के बाद सबसे ज्यादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
PM मोदी से मुलाकात के बाद सायोनी घोष-काकोली ने शेयर की तस्वीर, क्या दिया संकेत?
PM मोदी से मुलाकात के बाद सायोनी घोष-काकोली ने शेयर की तस्वीर, क्या दिया संकेत?

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget