एक्सप्लोरर

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में BJP को लगेगा बड़ा झटका, पूर्व मंत्री दीपक जोशी कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

MP Assembly Election 2023: पूर्व शिक्षा मंत्री दीपक जोशी मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे हैं. जोशी जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं.

Deepak Joshi To Join Congress: मध्य प्रदेश में बीजेपी को बड़ा झटका लग सकता है. राज्य के पूर्व स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक जोशी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. उन्हें 6 मई को पूर्व सीएम कमलनाथ पार्टी की सदस्यता दिला सकते हैं. जोशी मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे हैं. दरअसल दीपक जोशी ने सोमवार (1 मई) को संकेत दिया कि वह जल्द ही विपक्ष की कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के लिए तैयार हैं.

'मैं अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाऊंगा'

बीजेपी से कांग्रेस में  जाने की वजह पूछे जाने पर तीन बार के विधायक रहे दीपक जोशी ने कहा, “मेरे पिता की विरासत ईमानदारी थी. मैंने बागली विधानसभा क्षेत्र (विधायक रहने के दौरान) के विकास में भ्रष्टाचार से संबंधित विभिन्न मुद्दों को उठाया था, लेकिन उन मामलों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई.'' उन्होंने कहा, ''मैं अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाऊंगा, जो अपनी ईमानदारी के लिए जाने जाते थे.''

लगभग 60 साल के दीपक जोशी पहली बार 2003 में देवास जिले के बागली से विधानसभा पहुंचे थे. इसके बाद में उसी जिले की हाटपिपल्या सीट से दो बार (2008 और 2013 में) चुनाव लड़े. अपनी तीसरी चुनावी जीत के बाद, वह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में शामिल हो गए और 2018 तक इसके सदस्य बने रहे.

बीजेपी नेता दीपक जोशी 2018 में हाटपिपल्या से कांग्रेस उम्मीदवार मनोज चौधरी से विधानसभा चुनाव हार गए थे. हालांकि, मनोज चौधरी 2020 में बीजेपी में शामिल हो गए थे. इसके बाद के उपचुनाव में चौधरी हाटपिपल्या से फिर से जीते थे.

चौधरी और तत्कालीन कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के वफादार 20 से अधिक अन्य विधायकों ने मार्च 2020 में कांग्रेस सरकार की नैय्या डुबो दी थी. तब सीएम रहे कमलनाथ की सरकार का गिर गई थी. यही वजह इस राज्य में बीजेपी की सत्ता में वापसी की राह बनी. 

ये भी पढ़ें: क्या महाराष्ट्र के महा विकास अघाड़ी में सबकुछ ठीक नहीं? NCP के CM वाले बयान पर कांग्रेस ने दी तीखी प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget