एक्सप्लोरर

'कांग्रेस से अपनी ही पार्टी नहीं संभल रही', राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर बोले अनुराग ठाकुर

Rajya Sabha Election 2024 Result: बीते दिन मंगलवार को राज्यसभा चुनाव 2024 के लिए हुए मतदान के बाद इसके नतीजे भी आ गए. इस चुनाव में जमकर क्रॉस वोटिंग देखने को मिली.

Anurag Thakur On Rajya Sabha Election Results 2024: मंगलवार (27 फरवरी) को राज्यसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश में करारा झटका लगा. इसके बाद से पार्टी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तरह-तरह के आरोप लगा रही. मामले पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस से अपनी पार्टी नहीं संभल रही है. 

उन्होंने कहा, "पहले तो कांग्रेस ने झूठे वादे करके हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाई और जब सरकार बनन के बाद वो वादे पूरे नहीं हुए तो क्षेत्र की जनता अपने विधायकों से सवाल पूछती थी कि 1500 रुपये हर महीने हर महिला को मिलना था, नहीं मिला. जवाब दो. सरकार के वादों पर जनता सवाल करती थी तो विधायकों के पास जवाब ही नहीं होता था. जब बड़े और झूठे वादे करके सरकार बनाते हो तो जनता को जवाब देना मुश्किल हो जाता है. आज कांग्रेस की ऐसी हालत हो गई है कि झूठे वादों पर वो मुकरती नजर आती है."

बीजेपी नेता ने आगे कहा"कोई काम नहीं हुआ, कांग्रेस के अपने विधायकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था. 14 महीने के अंदर कांग्रेस विधायकों ने क्यों छोड़ी अपनी ही पार्टी, क्या थी मजबूरी? इसका एक कारण यह है कि उन्होंने एक गैर-हिमाचली व्यक्ति को टिकट दिया."

'गैर हिमाचली को कांग्रेस ने दिया टिकट'

उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस के विधायक अगर मुख्यमंत्री को बदलना चाहते हैं तो ये उनका मामला है. कांग्रेस से अपनी पार्टी नहीं संभल रही है. उनके विधायकों को काम काज को लेकर मुश्किल हो गई और भागते नजर आ रहे हैं." अभिषेक मनु सिंघवी की हार पर बोलते हुए उन्होंने कहा, "एक गैर हिमाचली को टिकट दिया गया.  राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने हिमाचल की अनदेखी की."

इसके अलावा उन्होंने कहा, "कांग्रेस सरकार ने हिमाचल में अपने वादे को पूरा नहीं किए. सरकार के मंत्री एक दूसरे पर ठीकरा फोड रहे हैं. कांग्रेस विधायकों से जनता सवाल पूछ रही है और इनके विधायक खुल कर सरकार के खिलाफ बोलते थे."

हिमाचल प्रदेश की राज्यसभा सीट का नतीजा

हिमाचल प्रदेश की एक मात्र राज्यसभा सीट के लिए हुए मतदान में कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी और बीजेपी के हर्ष महाजन में जबरदस्त टक्कर देखने को मिली. 68 सदस्यीय हिमाचल विधानसभा में कांग्रेस के 40 विधायक हैं जिनमें से 6 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की जिसके बाद बीजेपी के उम्मीदवार हर्ष महाजन को जीत मिली.

ये भी पढ़ें: राज्यसभा में बहुमत से अब केवल 4 कदम दूर है NDA, चुनाव होते ही बदल गए सियासी समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget