एक्सप्लोरर

राज्यसभा में बहुमत से अब केवल 4 कदम दूर है NDA, चुनाव होते ही बदल गए सियासी समीकरण

Rajya Sabha Elections: राज्यसभा के सदस्यों के शपथ लेने के बाद बीजेपी उच्च सदन में बहुमत के आंकड़े 121 से केवल चार कदम दूर रह जाएगी.

Rajya Sabha Elections 2024: अप्रैल में खाली होने वाली 56 राज्यसभा सीटों में से बीजेपी ने मंगलवार (27 फरवरी) को हुए चुनाव में 30 सीटों पर जीत हासिल की है. इनमें से पार्टी ने 20 पर निर्विरोध और 10 सीट पर वोटिंग के बाद जीत हासिल की है. इसके साथ ही राज्यसभा में बीजेपी की संख्या 97 हो जाएगी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले NDA की संख्या 117 हो जाएगी.

सभी सदस्यों के शपथ लेने के बाद 240 सदस्यीय सदन में एनडीए बहुमत के आंकड़े 121 से केवल चार कदम दूर रह जाएगा. फिलहाल बीजेपी राज्यसभा में सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई है. उसके पास राज्यसभा में 97 सदस्य हैं. इनमें 6 नामांकित सांसद भी शामिल हैं. 

तीन राज्यों में हुआ मतदान
राज्यसभा के 56 सदस्यों में से 41 सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं, जबकि 15 सीटों के लिए यूपी, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को मतदान हुआ. बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की 10 सीटों में से 8, कर्नाटक की 4 सीट में से 1 और हिमाचल प्रदेश की एक सीट पर जीत हासिल की.

राज्यसभा में किस दल के पास कितनी सीट?
बीजेपी के बाद कांग्रेस के पास राज्यसभा में सबसे ज्यादा सीटें हो जाएंगी. कांग्रेस के पास 29, तृणमूल कांग्रेस के 13, डीएमके और आम आदमी पार्टी के 10-10, वाईएसआरसीपी के पास 11, बीजू जनता दल के पास 9, बीआरएस के 5, राष्ट्रीय जनता दल के 6, सीपीएम के पांच और अन्नाद्रमुक और जनता दल यूनाइटेड के सदस्यों की संख्या 4-4 हो पहुंच जाएगी. इसके अलावा राज्यसभा में समाजवादी पार्टी के सदस्यों की संख्या भी 4 हो जाएगी.

शिवसेना, सीपीआईएम, सीपीआ, एनसीपी, जेएमएम के पास 2-2 सीटें हो जाएंगी. वहीं, बीएसपी, एमडीएमके, केरल कांग्रेस एम, इंडियन मुस्लिम लीग,यूपीपी, तमिल  मानिला कांग्रेस, आरपीआई, आरएलडी, पत्तली मक्कल काची, एनपीपी, एमएनएफ, जेडीएस और असम गण परिषद के सदस्यों की संख्या 1-1 हो जाएगी.

यह भी पढ़ें- तेलंगाना की सेफ सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं राहुल गांधी, वायनाड छोड़ेंगे, सीपीआई ने यहां से उतारा उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget