एक्सप्लोरर

Gautam Gambhir: गौतम गंभीर ने हरभजन सिंह के साथ फोटो शेयर कर लिखा ऐसा कैप्शन, लोगों ने किए मजाकिया कमेंट

Gautam Gambhir: क्रिकेटर गौतम गंभीर ने हरभजन सिंह के साथ एक फोटो शेयर की है. गंभीर ने फोटो के साथ ऐसा कैप्शन लिखा जिसने काफी सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा.

Gautam Gambhir: क्रिकेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) और हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) के बीच गहरी दोस्ती है. अक्सर दोनों एक दूसरे की तारीफ और समर्थन करते हुए भी नजर आते हैं. दोनों क्रिकेटर अब राजनीति में भी सक्रिय हैं. क्रिकेटर गौतम गंभीर सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं. अब उन्होंने हरभजन सिंह के साथ एक फोटो शेयर की और उसके साथ ही कुछ ऐसा कैप्शन लिखा जिसने काफी सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा. लोगों ने इस फोटो पर मजाकिया टिप्पणियों और मीम्स के साथ रिएक्शन दिए. 

दरअसल, गुरुवार को पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद गंभीर ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नए राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के साथ एक तस्वीर ट्वीट की. इस दौरान गंभीर ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा “AAP से तो पुरानी दोस्ती है.” वहीं गौतम गंभीर को रिप्लाई करते हुए हरभजन सिंह ने भी ट्वीट किया और लिखा कि लीजेंड गौतम गंभीर आपको देखकर बहुत अच्छा लगा भाई. 

गंभीर के कैप्शन पर लोगों ने किए मजाकिया कमेंट

दरअसल, गंभीर ने कैप्शन में 'आपसे' लिखा था लोगों ने उसको आम आदमी पार्टी (आप) से जोड़कर मजाकिया कमेंट किए. बता दें कि, हरभजन सिंह अप्रैल में पंजाब से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए पांच उम्मीदवारों में शामिल थे. स्पिन के इस जादूगर ने दिसंबर 2021 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की थी. 

गंभीर की इस फोटो के कैप्शन ने क्रिकेट प्रशंसकों का ध्यान खींचा. जिन्होंने मजाकिया कमेंट और मीम्स के साथ प्रतिक्रिया व्यक्त की है. एक यूजर ने जवाब दिया, "हाहा सॉलिड कैप्शन, राजनीतिक दलों द्वारा विभाजित, और क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करके यूनाइटेड." वहीं एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया, "पर आपके ये दोस्त गलत रास्ते पर चले गए."

गंभीर और हरभजन के बीच है अच्छी दोस्ती

गंभीर और हरभजन के बीच बहुत अच्छी दोस्ती है, हालांकि दोनों क्रिकेटर प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दलों से ताल्लुक रखते हैं. दोनों ही महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में 2007 टी-20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य भी थे. बता दें कि, हाल ही में लोगों ने गंभीर के आईपीएल में काम करने को लेकर उनसे सवाल पूछे थे. दरअसल गंभीर IPL की नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के मेंटॉर भी हैं. सासंद रहते हुए टूर्नामेंट में काम करने को लेकर अक्सर गंभीर की आलोचना होती रहती है.

ऐसे में उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब दिया था. उन्होंने कहा था कि उन्हें पैसों की जरूरत होती है. इसके लिए उनके घर पर पेड़ नहीं लगे हैं. वह ईमानदारी से कमाते हैं और लोगों की सेवा में लगाते हैं. मैं जो जन रसोई चलाता हूं उसमें मेरा पैसा जाता है. गंभीर (Gautam Gambhir) ने कहा कि उसके लिए मैं सांसद कोटे से मिलने वाले फंड का इस्तेमाल नहीं करता. लोगों को खिलाने और लाइब्रेरी बनाने में पैसे लगते हैं. इसके लिए मुझे कमाना पड़ता है. मुझे यह कहने में कोई शर्म नहीं आती कि मैं आईपीएल (IPL) में काम करता हूं या कमेंट्री करता हूं. 

ये भी पढ़ें- 

India Presidential Election: राष्ट्रपति चुनाव की 5 जरूरी बातें, जो आपको होनी चाहिए पता 

Sidhu Moose Wala Case: गोल्डी बराड़ के खिलाफ इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से मिली छुट्टी, गुरुग्राम के वेदांता में किए गए शिफ्ट
सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से मिली छुट्टी, गुरुग्राम के वेदांता में किए गए शिफ्ट
CJP Protest LIVE: प्रदर्शन के बाद राहुल-प्रियंका को हिरासत में लेने पर कांग्रेस पूछ रही सवाल, मंदिर मार्ग थाने पहुंचीं सोनिया गांधी
LIVE: प्रदर्शन के बाद राहुल-प्रियंका को हिरासत में लेने पर कांग्रेस पूछ रही सवाल, मंदिर मार्ग थाने पहुंचीं सोनिया गांधी
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
CJP Protest: 'जरूरत पड़ी तो कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ सड़क पर उतरूंगी', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
'जरूरत पड़ी तो कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ सड़क पर उतरूंगी', ममता बनर्जी का बड़ा बयान

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget