एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: बीजेपी सांसद का दावा- केंद्र के 40 हजार करोड़ बचाने के लिए 80 घंटे के सीएम बने थे फडणवीस

अनंत हेगड़े ने खुलासा किया है कि केंद्र के 40 हजार करोड़ बचाने के लिए फडणवीस को 80 घंटे का सीएम बनना पड़ा.

मुंबई: महाराष्ट्र के सीएम अभी उद्धव ठाकरे हैं. इससे पहले 80 घंटे के लिए फडणवीस सीएम बने थे. बड़ा बवाल हुआ था. बवाल के बाद ये हुआ कि फडणवीस ने बिना कोई परीक्षा दिए सीएम का पद छोड़ दिया. सब के मन में ये सवाल चल रहा था कि आखिर सब जानते बूझते फडणवीस क्यों बने 80 घंटे के सीएम.

बीजेपी के बड़े नेता अनंत हेगड़े ने खुलासा किया है कि केंद्र के 40 हजार करोड़ बचाने के लिए फडणवीस को 80 घंटे के सीएम बनना पड़ा. हेगड़े का दावा है कि इस पैसे पर शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस की बुरी नजर थी- 80 घंटे में इस पैसे का उचित इंतजाम कर दिया गया

अनंत कुमार हेगड़े ने कहा, ''महाराष्ट्र में 80 घंटे सीएम रहने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने इस्तीफा दिया. यह ड्रामा क्यों हुआ ? क्या हमें पता नहीं था कि हमारे पास बहुमत नहीं है, इसके बावजूद मुख्यमंत्री बने. यह सवाल हर कोई पूछ रहा है. सीएम की पहुंच 40 हजार करोड़ तक थी. अगर कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना सत्ता में आ जाते तो वो चालीस हजार करोड़ का दुरुपयोग करते.''

उन्होंने कहा, ''यह पूरा केंद्र सरकार का पैसा था जो विकास के लिए खर्च होना था. इसकी योजना पहले ही तैयार हो गई थी. इसीलिए यह नाटक किया गया. फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. तत्काल 15 घंटे में उन्होंने 40 हजार करोड़ वहीं पहुंचाए जहां से आए थे. फडणवीस ने सारा पैसा बचा लिया. पूरा पैसा केंद्र सरकार को वापस कर दिया गया.''

शिवसेना का बीजेपी पर हमला शिवसेना आज एक बार फिर अपने मुखपत्र सामना के जरिए बीजेपी और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर हमला बोला है. सामना में लिखा है कि महाराष्ट्र में जो कुछ भी हुआ वो बीजेपी का कर्म फल है. सामना में लिखा कि मुख्यमंत्री की हैसियत से देवेंद्र फडणवीस ने जो गलतियां कीं वह विरोधी पक्ष नेता के रूप में तो उन्हें नहीं करनी चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट
केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट
MLC Election Results 2026 LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों का हाल
कांग्रेस को रामलीला मैदान में प्रदर्शन की मिली इजाजत, बस लगाई गई ये शर्त
कांग्रेस को रामलीला मैदान में प्रदर्शन की मिली इजाजत, बस लगाई गई ये शर्त
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget