एक्सप्लोरर

BJP ने सिसोदिया की बर्खास्तगी की मांग पर शुरू किया हस्ताक्षर अभियान, आदेश गुप्ता बोले- ये लड़ाई हमारे लिए जरूरी

बीजेपी ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ आज से दिल्ली में कई स्थानों पर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है. बीजेपी के पोस्टर और पैम्प्लेट पर गली गली में शोर है, 'मनीष सिसोदिया चोर है..' जैसे स्लोगन लिखे हैं.

Delhi Excise Policy: दिल्ली शराब घोटाले को लेकर बीजेपी (BJP) लगातार केजरीवाल सरकार पर हमलावर है. अब बीजेपी ने दिल्ली आबकारी नीति में घोटाले के विरोध में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) की बर्खास्तगी की मांग को लेकर आज से  हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की.  करोल बाग मेट्रो स्टेशन के नजदीक बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कई लोगों को इस अभियान में जोड़ने का काम किया. इसके साथ ही मेट्रो से बाहर निकलने वालों ने इस अभियान के सपोर्ट में हस्ताक्षर भी किये. 

दिल्ली बीजेपी आज राजधानी में कई जगहों पर ये अभियान चला रही है. महिला मोर्चा की कवलीन सचदेवा ने  करोल बाग मेट्रो स्टेशन पर इस अभियान की अगुवाई की. मेट्रो स्टेशन पर हस्ताक्षर अभियान में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता भी शामिल हुए.

हस्ताक्षर अभियान शराब घोटाले का जनजागरण अभियान - आदेश गुप्ता
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि आज दिल्ली के 500 स्थानों पर ये अभियान शराब घोटाले का जनजागरण अभियान है. ये दिल्ली की जनता को बताने को लिए है कि जिसे उन्होंने चुना है वो जिस समय चुनाव था तब ईमानदारी की बातें करते थे. वो कहते थे कि हर घर में नल से पानी पहुंचाएंगे,  पानी नहीं पहुंचा पाए लेकिन हर गली, मोहल्ले पर ठेके खोल दिए. जब नई शराब नीति में भ्रष्टाचार की बात सामने आयी तो वापस ले लिया. CBI जांच चल रही है.  आदेश गुप्ता ने आगे कहा कि स्टिंग मास्टर का स्टिंग बता रहा है कि इन्होंने हजारों करोड़ों टैक्स पेयर के पैसे को लुटाने का काम किया. इस अभियान में आज हजारों की संख्या में हस्ताक्षर हो रहे हैं. वो इसी बात का प्रतीक हैं. 

आदेश गुप्ता ने आगे कहा कि हमारे साथ आज 10 लाख से ज्यादा लोग जुड़ रहे हैं.  इस घोटाले के खिलाफ अपनी राय भी दे रहे हैं. ये हमारे लिए बहुत जरूरी लड़ाई है और जनता की अदालत, जनता का दरबार सबसे बड़ा होता है.

स्टिंग वीडियो को मजाक बताने पर क्या बोले आदेश गुप्ता
बीते दिन बीजेपी ने एक स्टिंग ऑपरेशन का वीडोय दिखाया था जिसे मनीष सिसोदिया ने मजाक करार दिया था. वहीं  इस पर आदेश गुप्ता ने कहा कि  ये उस व्यक्ति का स्टिंग है जिसे आप की सरकार ने L1 का लाइसेंस दिया है. जो व्यक्ति महादेव लीक्वर का डायरेक्टर है. दूसरे महाशय शराब घोटाले के आरोपी के पिता हैं. मनीष सिसोदिया अच्छी तरह जानते कि उन्होंने कितना पैसा लिया है. अब स्टिंग सामने गया है तो इधर उधर की बातें कर रही. 

बीजेपी ने शराब के ठेकेदारों को आकर घोटाले के बारे में जानकारी देने की बात की है. इस पर आदेश गुप्ता का कहना है कि ये बिल्कुल जरूरी है. अगर भ्रष्टाचार समाप्त करना है, देश को बचाने की बात है, दिल्ली को बचाने की बात है.. ऐसे में जागरूक नागरिक का कर्तव्य है कि ऐसे लोगों का विडियो बनाएं, एक्सपोज करें. 

ये भी पढ़ें

तेलंगाना BJP अध्यक्ष की KCR सरकार को चेतावनी, बोले- गणेश प्रतिमा विसर्जन में बाधा डाली तो....

Explained: रोहिंग्या पर शेख हसीना का बयान भारत के लिए क्यों मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget