एक्सप्लोरर

नरेंद्र मोदी के सीएम रहते बीजेपी ने बनाया था जीत का रिकॉर्ड, इस बार 'बुरी' तरह टूटा; आंकड़े देखिए

मोदी के मुख्यमंत्री बनने के बाद अगले ही साल 2002 में चुनाव हुए. इस चुनाव में बीजेपी ने 127 सीटों पर जीत दर्ज की. 1990 के बाद पार्टी की यह सबसे बड़ी जीत थी. 1998 में बीजेपी को 117 सीटें मिली थी.

गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है. अब तक के रुझानों के मुताबिक बीजेपी 150 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है. बीजेपी के इतनी बड़ी जीत ने राजनीतिक विश्लेषकों को भी चौंका दिया है. नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री रहते हुए भी बीजेपी इतनी बड़ी जीत दर्ज नहीं कर पाई थी. 

मोदी सीएम बने तो बीजेपी ने जीत का रिकॉर्ड बनाया
2001 में आंतरिक उठापटक के बाद बीजेपी ने नरेंद्र मोदी को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया. मोदी के मुख्यमंत्री बनने के बाद अगले ही साल 2002 में चुनाव हुए. इस चुनाव में बीजेपी ने 127 सीटों पर जीत दर्ज की. 1990 के बाद पार्टी की यह सबसे बड़ी जीत थी. 1998 में बीजेपी को 117 सीटें मिली थी. 

गुजरात मॉडल के नाम पर जीत मिली, मगर सीटें घटी
मोदी के मुख्यमंत्री बनने के बाद बीजेपी ने गुजरात मॉडल का प्रचार जोर-शोर से किया. 2007 और 2012 के चुनाव में गुजराती अस्मिता और गुजरात मॉडल को आगे कर पार्टी चुनावी मैदान में उतरी. दोनों चुनाव में पार्टी को जीत जरूर मिली, लेकिन सीटों की संख्या पहले की तुलना में घट गई.

2007 में बीजेपी को 117 और 2012 में 115 सीटों पर जीत मिली. 2012 के चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद मोदी राष्ट्रीय राजनीति में आ गए.

2017 में भी मोदी ही चेहरा पर सीटें 100 से भी कम आई
2017 में बीजेपी नरेंद्र मोदी को आगे कर चुनावी मैदान में उतरी. बीजेपी को मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ने का फायदा जरूर मिला और पार्टी एंटी इनकंबेंसी के बावजूद सरकार बनाने में सफल रही. हालांकि सीटों की संख्या इस बार 100 के आंकड़े को भी नहीं छू पाई. 182 विधानसभा वाले गुजरात में बीजेपी के सिर्फ 99 विधायक ही जीत हासिल कर सके.

वोट प्रतिशत भी पहली बार 50 के पार, रिकॉर्ड बना
गुजरात में बंपर जीत की ओर बढ़ रही बीजेपी के वोट प्रतिशत में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है. पार्टी को इस बार करीब 53 प्रतिशत मिलता दिख रहा है. 2002 के चुनाव में बीजेपी के 49.85%, 2007 में 49.12% और 2012 में 47.85% वोट मिला था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget