एक्सप्लोरर

Telangana Election 2023: 'KCR को अब आराम देने का समय आ गया है', तेलंगाना के करीमनगर में बोले जेपी नड्डा

JP Nadda Telangana Visit: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने करीमनगर में सीएम केसीआर पर निशाने साधते हुए कहा कि उन्होंने तेलंगाना को गरीब राज्य बना दिया है.

Telangana Election: बीजेपी ने 2023 में होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है. इसी बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) पर निशाना साधा है. 

जेपी नड्डा ने तेलंगाना के करीमनगर में गुरुवार (15 दिसंबर) को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ''सीएम केसीआर की सरकार प्रजातंत्र का गला घोंट रही है. उनको आराम देने का समय आ गया है. ऐसे में जनता को इन्हें सत्ता से हटाना चाहिए.''

तेलंगाना को कर्ज में डाला 

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री केसीआर ने तेलंगाना को कर्ज में डाल दिया है. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि जब वो आ रहे थे तो टीआरएस (TRS) के लोगों ने उनकी यात्रा को रोकने का प्रयास किया. सीएम केसीआर को मैं बता देना चाहता हूं कि ये प्रजातंत्र है, यहां जनता दमन को प्रजातंत्र के अंदर इतिहास के कूड़ेदान में दफन कर देती है.

पीएम मोदी ने क्या किया? 

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कभी किसी ने सोचा था कि कोई जनजातीय महिला राष्ट्रपति (द्रौपदी मुर्मू) बनेगी. कभी किसी ने सोचा था कि 12-12 मंत्री हमारे दलित होंगे, 8 जनजातीय वर्ग से होंगे और 20 से ज्यादा पिछड़े वर्ग से होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबको एक माला में पिरोने का काम किया है.

'बनाया गरीब राज्य'

जेपी नड्डा ने कहा कि सीएम केसीआर हमेशा कहते हैं कि तेलंगाना सबसे अमीर राज्य है लेकिन मैं आपको सही करना चाहता हूं. याद रखिए आपने तेलंगाना को गरीब राज्य बना दिया है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार युवा, महिला, किसान और गरीबों के लिए काम कर रही है. वहीं केसीआर सरकार भ्रष्टाचार करने, लोगों और लोकतंत्र के खिलाफ काम कर रही है.

जेपी नड्डा ने दावा किया कि सीएम केसीआर नहीं चाहते कि 'लिबरेशन डे' मनाया जाए, क्योंकि ओवैसी के साथ संबंध बना कर रखते हैं. तेलंगाना का इतिहास हम जानते हैं, रजाकार की क्रूरता हम जानते हैं कि किस तरह से उन्होंने समाज को बांटने का प्रयास किया.

यह भी पढ़ें- Jodhpur: तेलंगाना विधायक टी.राजा ने AIMIM चीफ को बताया 'ब्लैकमेलर', कहा- 'कैंडिडेट उतारकर बनाते हैं पैसे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
‘पूरी दाल ही काली है’, गाड़ी की पेट्रोल टंकी खोलकर E 20 पर बोले राहुल गांधी
‘पूरी दाल ही काली है’, गाड़ी की पेट्रोल टंकी खोलकर E 20 पर बोले राहुल गांधी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget