एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: एक दूसरे के संपर्क में एनसीपी और बीजेपी, सरकार बनाने के लिए प्लान B पर हो रहा है काम

प्लान B के मुताबिक बीजेपी एनसीपी के साथ मिलकर प्रदेश में सरकार बना सकती है. ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी और एनसीपी के बड़े नेता एक दूसरे के संपर्क में हैं.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में चुनाव नतीजों के बाद हर दिन सियासी गतिरोध बढ़ता ही जा रहा है जो कि थमने का नाम नहीं ले रहा है. इन्हीं सियासी हलचलों के बीच प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू किया जा चुका है. जहां एक तरफ बीजेपी और शिवसेना के रिश्तों में दरार आ चुकी है वहीं कांग्रेस शिवसेना और एनसीपी में भी सरकार बनाने को लेकर स्थिति साफ होती नजर नहीं आई और इन सब के इतर बीजेपी प्लान बी पर काम कर रही है.

दरअसल मंगलवार तक भी शिवसेना एनसीपी और कांग्रेस ने साथ मिलकर सरकार बनाने का ऐलान नहीं किया. वहीं सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के अनुसार बीजेपी प्लान बी पर काम रही है. इस प्लान के मुताबिक बीजेपी एनसीपी के साथ मिलकर प्रदेश में सरकार बना सकती है. ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी और एनसीपी के बड़े नेता एक दूसरे के संपर्क में हैं. जाहिर तौर पर अगर शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के साथ सरकार नहीं बना पाती है तो बीजेपी का "प्लान बी" सफल हो सकता है. शिवसेना के सूत्रों के मुताबिक उसको इस बात की भी जानकारी है कि बीजेपी और एनसीपी के बड़े नेता आपस में संपर्क में है. सूत्रों का ये भी कहना है और कल जब उद्धव ठाकरे कांग्रेस के नेता अहमद पटेल से मिलने गए तो उस दौरान भी एनसीपी बीजेपी के संपर्क में होने की बात उठी है.

दूसरी तरफ सवाल ये उठ रहा है कि राज्यपाल द्वारा दिए गए समय से 8 घंटे पहले एनसीपी राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर बहुमत का आंकड़ा नहीं होने की बात क्यों कही. दूसरा बड़ा सवाल ये है कि जब एनसीपी 8 घंटे बाद राज्यपाल को अपनी असमर्थता जता सकती थी, तो उसने यह फैसला 8 घंटे पहले राज्यपाल को क्यों बताया ? इस चिट्ठी के आधार पर राज्यपाल राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेज दी और उसके बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लग गया.

वहीं एनसीपी नेता अजित पवार ने भी कल दोपहर में शिवसेना के समर्थन में चिट्ठी नहीं जारी करने के लिए कांग्रेस के बड़े नेताओं पर ठीकरा भी फोड़ा था. परदे के पीछे चल रहे इस खेल में कई खिलाड़ी हैं. नारायण राणे कल शाम इस खेल का हिस्सा हो गए नारायण राणे ने कल कहा कि राज्य में सरकार बीजेपी की ही बनेगी. आपको बतादें कि महाराष्ट्र में एनसीपी के शरद पवार और बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस के अलावा नारायण राणे बड़े खिलाड़ी बन कर उभर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget