एक्सप्लोरर

आरोपों पर तेजस्वी का मोदी-अमित शाह पर हमला, अब नीतीश के पास विकल्प क्या हैं?

पटना/नई दिल्ली: लालू और उनके परिवार पर लगे आरोपों और सीबीआई और ईडी के छापों के बाद बिहार की राजनीति में आए उफान के बीच आज जब नीतीश की कैबिनेट की बैठक हुई तो उसमें सीएम के साथ उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी शरीक रहे. कैबिनेट की मीटिंग महज़ 25 मिनट ही चली. कैबिनेट मीटिंग के बाद तेजस्वी यादव जमकर मोदी और अमित शाह पर बरसे, लेकिन नीतीश खामोश ही रहे.

नीतीश हैं कि मीडिया से दूरी बना रहे हैं और कैमरे पर मुस्कुराकर प्रणाम कर रहे हैं. उनकी यही खामोशी और मुस्कुराहट सवाल खड़ा कर रही है आखिर वो चाहते क्या हैं?

तेजस्वी का हमला

लालू के लाल तेजस्वी मीडिया समेत बीजेपी पर साजिश रचने की तोहमत लगा रहे हैं. तेजस्वी ने कैबिनेट बैठक के बाद कहा कि बीजेपी इस 28 साल के जवान से डर गई है और महागठबंधन और परिवार के खिलाफ साजिश कर रही है.

पिछड़ा कार्ड खेलते हुए तेजस्वी यादव ने अपने बचाव में कहा कि जिस वक्त का आरोप है उस वक्त वो बच्चा थे. उन्होंने कहा, “किस बात के लिए हमें सजा दी जा रही है. मैंने कोई गलत काम नहीं किया, 13, 14 साल का बच्चा राजनीतिक षड्यंत्र करेगा. अब जब मैं डिप्टी सीएम बना, सही काम कर रहा हूं तो फंसाया जा रहा है.” तेजस्वी ने पूछा, "जिस कथित घोटाले की बात की जा रही है उस वक़्त मेरी मुंछें भी नहीं आई थी, क्यों मैं उस वक्त गलत काम करता."

हालांकि, कैबिनेट की बैठक के बाद तेजस्वी जब मीडिया से मुखातिब हुए तो बीजेपी, मोदी और अमित शाह पर खूब बरसे, लेकिन इस्तीफे के सवाल पर चुप्पी साध ली. दिलचस्प ये है कि साल 2008 में तत्कालीन रेलमंत्री लालू यादव के खिलाफ होटल घोटाले को उजागर करने वाले नीतीश के मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह भी अब चुप हैं.

आरोप लगाने वाले भी साथ हो गए

आज की लड़ाई की नींव 2008 में उस वक्त रखी गई थी जब नीतीश बीजेपी के साथ थे. शरद यादव, ललन सिंह, शिवानंद तिवारी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलकर लालू यादव के खिलाफ मेनोरेन्डम सौंपा था. शिकायत में लिखा था कि लालू यादव ने रेल मंत्री रहते पद का दुरुपयोग करते निजी ज़मीन के बदले रेलवे के दो होटलों की ज़मीन उनके हवाले कर दी. आज वही शिकायतकर्ता सीबीआई जांच पर बोलने को तैयार नहीं. पाला बदल चुके शिवानंद तिवारी के सुर बदल गए. अब वो लालू के बचाव में आ गए हैं.

नीतीश नरम, पार्टी अक्रामक

दागी मंत्री के साथ कैबिनेट की बैठक करने वाले नीतीश मुस्कुरा रहे हैं पर उनकी पार्टी अब आक्रमक हो रही है. नीतीश की पार्टी के प्रवक्ता आरजेडी के बयान सुनकर सुनकर पक गए थे अब उल्टा आरजेडी के पाले में गेंद फेंककर उनकी परेशानी बढ़ा दी है. डॉक्टर अजय आलोक तो नसीहत ही नहीं दे रहे बल्कि साफ कह रहे हैं कि तेजस्वी को इस्तीफा दे देना चाहिए.

नीतीश के सामने विकल्प क्या हैं?

राजनीतिक विश्लेषकों के हिसाब से नीतीश के पास तीन विकल्प हैं. पहला- नीतीश लालू को समझाए की तेजस्वी को इस्तीफा दे देना चाहिए. दूसरा- अगर इस्तीफा नही देंगे तो बर्खास्त करना मज़बूरी होगी हालांकि ये अंतिम फैसला होगा. ये तब सम्भव है जब नीतीश गठबंधन से अलग होने का फैसला कर लें. तीसरा रास्ता- जैसे चल रहा है चलने दें, लेकिन यहां नीतीश के सामने चुनौती है.

नीतीश की पार्टी के अनेक नेताओं की राय लालू से अलग हो जाने की है. बैठक में नेताओं ने लालू के साथ होने से हो रहे नुकसान के बारे में बताया. नीतीश के लिए राहत की बात ये है कि उनके लिए एनडीए के भी दरवाज़े खुले हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget