एक्सप्लोरर

UP Election 2022: तीन चरणों के लिए BJP ने तय किए उम्मीदवारों के नाम, CM Yogi समेत कई बड़े चेहरों का जल्द होगा ऐलान

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के शुरुआती तीन चरणों के लिए BJP ने उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं. जल्द ही CM Yogi समेत कई बड़े चेहरों का ऐलान किया जा सकता है.

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के पहले तीन चरणों के चुनाव को लेकर बीजेपी में 170 से ज्यादा उम्मीदवारों के नामों पर लगभग सहमति बन गई है. गुरुवार को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक पर इन तमाम नामों पर करीब 3 घंटे तक मंथन के बाद सहमति बनी है. उम्मीद की जा रही है कि अगले कुछ दिनों के अंदर शुरुआती तीन चरणों के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया जाएगा. चर्चा इस बात की भी है कि शुरुआती चरणों में जब उम्मीदवारों के नामों का ऐलान होगा तो उसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी से जुड़े हुए कुछ और बड़े चेहरों की उम्मीदवारी का किया ऐलान किया जा सकता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुवाई में बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करीब 3 घंटे से ज्यादा वक्त तक चली. इस बैठक के दौरान पिछले 2 दिनों से बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में जिन नामों को लेकर मंथन चल रहा था उन पर विस्तार से चर्चा की गई. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में बड़ी संख्या में नामों को तय कर लिया गया है कुछ नामों को लेकर जो थोड़ी चर्चा बाकी है वो भी जल्द ही पूरी हो जाएगी.

बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक पिछले 2 दिनों से दिल्ली में चल रही बीजेपी की कोर ग्रुप की बैठक के बाद हुई है. 2 दिनों तक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में कई घंटों तक उत्तर प्रदेश के शुरुआती तीन चरणों के चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नामों पर विचार किया गया. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में बीजेपी के आंतरिक सर्वे को देखते हुए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई और उनको शॉर्टलिस्ट किया गया था.

एक तरफ बीजेपी में बैठकों का दौर जारी है तो दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश बीजेपी से जाने वाले नेताओं की झड़ी सी लगी हुई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी की कोर ग्रुप की बैठक के दौरान भी लगातार हो रहे इस्तीफों को लेकर भी काफी देर तक चर्चा हुई. ऐसे में अब जबकि बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो गई है उम्मीद की जा सकती है कि अगले कुछ दिनों के अंदर पार्टी की तरफ से शुरुआती 3 चरणों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जाए. 

इन सब के साथ ही अब बीजेपी में एक नए सिरे से लगातार हो रहे इस्तीफों से होने वाले किसी भी तरीके के संभावित नुकसान को रोकने के लिए भी रणनीति बनाना शुरू कर दिया गया है. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में मतदान होना है जिसकी शुरुआत 10 फरवरी से हो जाएगी. 7 चरणों में होने वाला मतदान 10 फरवरी से शुरू होकर 7 मार्च तक चलेगा जिसके बाद 10 मार्च को आएंगे नतीजे. जिससे साफ होगा कि उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन बनेगा.

इसे भी पढ़ेंः
Covid-19 Vaccination: 15-18 साल के 3 करोड़ से ज्यादा को लगी वैक्सीन की पहली डोज, स्वास्थ्य मंत्री बोले- युवा भारत में जिम्मेदारी का भावना

इसे भी पढ़ेंः
Covid-19 in Delhi: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री बोले- पहले से गंभीर बीमारी वाले लोगों की हो रही कोरोना से मौत, बढ़ते मामले को देखकर घबराएं नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget