एक्सप्लोरर

केजरीवाल सरकार की तर्ज पर झारखंड की BJP सरकार खोलेगी 'मोहल्ला क्लिनिक'

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने सबसे पहले मोहल्ला क्लिनिक की योजना तैयार की थी. आप सरकार इस उपलब्धि को चुनावों में भुनाती रही है.

रांची: झारखंड के शहरी स्लम इलाकों में रहने वालों को अब छोटी-छोटी बीमारियों के लिए अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहल्ले में ही मिल जाएंगी. झारखंड सरकार दिल्ली की तर्ज पर मोहल्ला क्लिनिक खोलने जा रही है. ये राज्य के सभी स्लम क्षेत्रों में खोले जाएंगे.

झारखंड स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "स्लम क्षेत्र में 15,000 की आबादी पर एक मोहल्ला क्लिनिक खोला जाएगा. झारखंड में फिलहाल स्लम क्षेत्रों की जनसंख्या के मुताबिक 25 मुहल्ला क्लिनिक स्थापित किए जाएंगे. शुरुआत में इसकी संरचना अस्थायी होगी, जिसे कभी भी स्थानांतरित किया जा सकेगा."

अधिकारी के मुताबिक, मोहल्ला क्लिनिक में बाह्यरोगी विभाग, टीकाकरण सेवाएं, प्रसव पूर्व और प्रसवोत्तर देखभाल तथा परिवार नियोजन की सेवाओं सहित कई अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी. उन्होंने बताया कि टीबी, मलेरिया की पहचान के लिए बलगम और रक्त नमूना संग्रह, तेजी से फैलने वाली सामान्य बीमारियों के उपचार की सुविधा भी मोहल्ला क्लिनिक में होगी.

मोहल्ला क्लिनिक में चिकित्सक आउटसोर्सिग पर रखे जाएंगे, जिन्हें मरीज देखने के अनुसार पैसे का भुगतान किया जाएगा. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि शहरी क्षेत्र में झोपड़ियों में रहने वाले आर्थिक अभाव के कारण सही समय पर चिकित्सा सुविधाएं नहीं ले पाते हैं.

उन्होंने कहा, "मजदूरी करने वालों को इलाज के लिए एक दिन का काम तक छोड़ना पड़ता था. ऐसे लोगों के लिए सरकार मोहल्ला क्लिनिक स्थापित करने जा रही है. यह क्लीनिक सुबह और शाम संचालित रहेगी. बड़ी बीमारियां होने पर ऐसे मरीजों को बड़े अस्पतालों में रेफर किया जा सकेगा."

चंद्रवंशी का मानना है कि मोहल्ला क्लिनिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की तरह होगा, जिसमें मामूली बीमारियों से निजात दिलाया जाएगा. यहां मरीज को दवा, डॉयग्नोस्टिक सहित डॉक्टरी सुझाव नि:शुल्क मिलेंगे.

स्वास्थ्य विभाग मोहल्ला क्लिनिक के जरिए सरकारी अस्पतालों में भीड़ कम करना चाहती है. यहां गंभीर बीमारियों से लेकर हल्की बीमारियों जैसे सर्दी-जुकाम, बुखार के मरीज घंटों लाइन में खड़ा रहकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं. ऐसे में मोहल्ला क्लिनिक लोगों को इससे निजात दिलाएगी. मंत्री ने स्पष्ट कहा कि ये क्लीनिक 'अवेयरनेस जनरेशन सेंटर' के रूप में भी चलेंगे.

उन्होंने कहा, "कई बीमारियां ऐसी हैं, जो गरीबी, अशिक्षा, जानकारी की कमी, साफ-सफाई, स्वच्छता एवं सेहत के प्रति उदासीनता की वजह से फैलती हैं. अगर इन बीमारियों के प्रति लोगांे को जागरूक किया जाए तो ऐसी बीमारियों को रोका जा सकता है. मोहल्ला क्लिनिक लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी करेगा."

स्वास्थ्य विभाग के सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी ने बताया कि मोहल्ला क्लिनिक के प्रस्ताव पर योजना प्राधिकृत समिति की स्वीकृति भी मिल गई है, और इसे जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा.

झारखंड में स्वास्थ्य के क्षेत्र में वर्षो से काम कर रही संस्था 'लाइफ सेवर्स' के प्रमुख अतुल गेरा भी झारखंड में मोहल्ला क्लिनिक खोलने की योजना को सही मानते हैं.

उन्होंने कहा, "मोहल्ला क्लिनिक से छोटे पॉकेट तक में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने लगेंगी, जिससे बीमारी के छोटे रूप में भी लोग चिकित्सा परामर्श या इलाज करा सकेंगे. इससे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की कमी या छोटी बीमारियों में चिकित्सकों द्वारा बड़े अस्पतालों में मरीजों को रेफर कर दिए जाने की समस्या से भी लोगों को छुटकारा मिलेगा."

मोहल्ला क्लिनिक का विचार सबसे पहले राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने 2015 में पेश किया था और 2018 तक दिल्ली में 187 मोहल्ला क्लिनिक हो संचालित रहे हैं. दिल्ली सरकार ने साल 2020 तक 1000 मोहल्ला क्लिनिक स्थापित करने का लक्ष्य रखा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget