एक्सप्लोरर

बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कमलनाथ को 'मानसिक रूप से दरिद्र' बताया, जानिए वजह

बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने 73 वर्षीय कांग्रेस नेता को सोमवार को "मानसिक रूप से दरिद्र" बताया और दावा किया कि उनकी शब्दों की दरिद्रता से सूबे की सियासी साख खराब हुई है.

इंदौर: बीजेपी नेता इमरती देवी पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की विवादास्पद टिप्पणी की पृष्ठभूमि में बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने 73 वर्षीय कांग्रेस नेता को सोमवार को "मानसिक रूप से दरिद्र" बताया और दावा किया कि उनकी शब्दों की दरिद्रता से सूबे की सियासी साख खराब हुई है.

विजयवर्गीय ने कहा, "कमलनाथ के पास बहुत सारी संपत्ति है, करोड़ों रुपये हैं, पर वह मानसिक रूप से दरिद्र हैं. जब कोई व्यक्ति मानसिक रूप से दरिद्र होता है, तो उसकी शब्दों की दरिद्रता सामने आती है."

उन्होंने इमरती देवी पर कमलनाथ की विवादास्पद टिप्पणी को लेकर कहा, "कमलनाथ ने जिस तरह शब्दों की दरिद्रता दिखाई है, उससे मध्यप्रदेश की राजनीतिक प्रतिष्ठा खराब हुई है."

सूबे के कांग्रेस विधायकों का इस पार्टी से नाता तोड़कर बीजेपी में शामिल होने का सिलसिला जारी रहने पर विजयवर्गीय ने दावा किया कि कांग्रेस का राष्ट्रीय और प्रादेशिक नेतृत्व अपने कार्यकर्ताओं का विश्वास खो चुका है.

उन्होंने कहा, "अब भी बहुत सारे लोग, खासकर युवा नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आना चाहते हैं क्योंकि वे अपने सियासी भविष्य के मद्देनजर खुद को कांग्रेस में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं."

विधायकों की खरीद-फरोख्त को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा भाजपा पर लगाए जा रहे आरोपों को खारिज करते हुए विजयवर्गीय ने कहा, "वे (कांग्रेस नेता) अपने विधायकों को खुद संभाल नहीं पा रहे हैं. ऐसे में उन्हें दूसरों पर आरोप नहीं लगाने चाहिए."

उन्होंने कहा, "अगर कांग्रेस नेता बोल रहे हैं कि उनके कार्यकर्ता बिक रहे हैं, तो ऐसा कहकर वे अपने कार्यकर्ताओं का ही अपमान कर रहे हैं."

बीजेपी महासचिव ने यह आरोप भी लगाया कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर गैर जिम्मेदाराना बयान देकर भारत के उन वीर सैनिकों का अपमान कर रहे हैं जो देश की सरहदों की हिफाजत के लिए अपने प्राणों की आहुति दे रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget