एक्सप्लोरर

फर्जी वोटर कार्ड मामला: बीजेपी ने की एक सीट पर चुनाव रद्द करने की मांग

बीजेपी ने भारी मात्रा में फर्जी वोटर आईडी कार्ड बरामद होने के बाद राजा राजेश्वरी नगर सीट पर चुनाव रद्द करने की निर्वाचन आयोग से मांग की है.

नई दिल्ली: बीजेपी ने भारी मात्रा में फर्जी वोटर आईडी कार्ड बरामद होने के बाद राजा राजेश्वरी नगर सीट पर चुनाव रद्द करने की निर्वाचन आयोग से मांग की है. बेंगलुरू के जलाहल्ली इलाके के एक घर से करीब 10 हजार वोटर आईडी कार्ड बरामद हुए हैं. इतनी संख्या में वोटर आई कार्ड मिलने पर प्रशासन से लेकर चुनाव आयोग तक में हड़कंप मच गया है.

बीजेपी नेता जे पी नड्डा, मुख्तार अब्बास नकवी और स्मृति ईरानी ने आयोग से इस सीट पर चुनाव रद्द कर मतदान कराने की मांग की. आयोग को मांग पत्र सौंपने के बाद ईरानी ने कहा छापेमारी में लाखों फर्जी वोटर कार्ड बरामद होने के बाद चुनाव प्रक्रिया में मतदाताओं का भरोसा कायम रखने के लिए राजा राजेश्वरी नगर सीट का चुनाव रद्द करना जरूरी हो गया है.

बेंगलुरू में करीब 10 हजार वोटर आई कार्ड बरामद, बीजेपी-कांग्रेस एक दूसरे पर लगा रहे आरोप

स्मृति ईरानी ने कहा कि यह मुद्दा सिर्फ बीजेपी के लिए ही जरूरी नहीं है बल्कि आयोग के लिए भी उतना ही जरूरी है क्योंकि वोटर आईडी कार्ड चुनाव प्रक्रिया के प्रति नागरिकों की आस्था का प्रतीक होता है. इस दौरान नड्डा ने कहा कि कल रात हुई छापेमारी इस बात का सबूत है कि कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए हर तरीका अपनाया है.

अमित शाह ने कांग्रेस पर लगाया चुनाव में हेराफेरी करने का आरोप

बीजेपी ने इस मामले में विस्तृत जांच कर अन्य सीटों पर भी इसी तरह के हथकंडे अपना कर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिशों का पता लगाने की मांग की है. राज्य की 224 सीटों पर 12 मई को मतदान होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget