एक्सप्लोरर

BJP Delegation: दिल्ली पहुंची महाराष्ट्र की लड़ाई, सोमैया पर हमले को लेकर गृह सचिव से मिलेगा BJP प्रतिनिधिमंडल

Kirit Somaiya On Police: बीजेपी नेता किरीट सोमैया अपनी गाड़ी पर हमला मामले में मुंबई पुलिस के ऊपर शिवसैनिकों को खुली छूट देने का आरोप लगा रहे हैं.

BJP Delegation in Delhi: महाराष्ट्र बीजेपी और शिवसेना की लड़ाई दिल्ली दरबार में पहुंच गई है. मुंबई में बीजेपी नेता किरीट सोमैया पर शनिवार रात हमला हुआ था जिसके बाद आज ये मामला दिल्ली पहुंचने वाला है. किरीट सोमैया पर हमले के मामले में बीजेपी का एक डेलिगेशन दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला से मुलाकात करेगा. किरीट सोमैया समेत बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पहुंचकर मुंबई की सड़कों जो कुछ हुआ उस बारे में गृह मंत्रालय से शिकायत करेगा. सुबह 10 बजे नॉर्थ ब्लॉक में ये मुलाकात होने वाली है. देश के गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की संभावना है. 

दिल्ली पहुंची महाराष्ट्र बीजेपी और शिवसेना की लड़ाई

बीजेपी नेता किरीट सोमैया इस मामले में मुंबई पुलिस के ऊपर शिवसैनिकों को खुली छूट देने का आरोप लगा रहे हैं. किरीट सोमैया ने खुद के जान से मारे जाने की आशंका भी जताई है. उनका कहना है कि उद्धव ठाकरे सरकार की पुलिस गुंडागर्दी कर रही है. भगवान और केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार की वजह से आज जिंदा हूं. किरीट मुंबई पुलिस को निशाने पर ले रहे हैं तो उधर मुंबई पुलिस उनकी गाड़ी पर हमला करने वालों की पहचान में जुटी है. सोमैया ने अपनी गाड़ी पर हमले की घटना को लेकर बांद्रा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.

किरीट सोमैया की गाड़ी पर हुआ था हमला

बता दें कि महाराष्ट्र में जब बीजेपी नेता किरीट सोमैया खार पुलिस स्टेशन से बाहर निकल रहे थे तब उनकी कार पर हमला किया गया. जूते और पानी की बोतलें फेंकी गई थी. शिवसेना कार्यकर्ताओं पर ही हमले का आरोप लग रहा है. बताया जा रहा है कि सोमैया निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा से मिलने गए थे. जानकारी के मुताबिक सोमैया जब खार पुलिस स्टेशन से निकल रहे थे तो बहुत से लोग मोबाइल से और कैमरे से वीडियो भी बना रहे थे. कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हैं. पुलिस उन तमाम वीडियो की जांच कर रही है. ताकि किरीट सोमैया की कार पर हमला करने वालों की पहचान की जा सके.

ये भी पढ़ें:

Loudspeaker Controverys: लाउडस्पीकर से जुड़ी गाइडलाइंस बनाने के लिए आज उद्धव सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, BJP से जाएंगे देवेंद्र फडणवीस, बैठक में खुद नहीं पहुंचेंगे राज ठाकरे

Jahangirpuri Violence: हिंदू-मुस्लिम ने दिया एकता का संदेश, निकाली 'तिरंगा यात्रा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से छुट्टी होने पर अमित मालवीय बोले, 'एक दशक में मुझे...'
BJP की टीम से छुट्टी होने पर अमित मालवीय बोले, 'एक दशक में मुझे...'
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
Xप्लेन: BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP के नए 'धुरंधर' तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget