एक्सप्लोरर

Delhi के स्कूल और अस्पताल को देखना चाहती है BJP डेलिगेशन, AAP विधायक बोले- हम तैयार हैं

बुराडी विधायक संजीव झा ने कहा कि ये अच्छी बात है कि राजनीति में स्कूल और अस्पतालों की बात होने लगी है. हम चाहते हैं कि सभी राज्यों से लोग आये और देखें कि हमने स्कूल और अस्पतालों में क्या बदलाव किए है.

Delhi Aam Aadmi Party: दिल्ली (Delhi) के स्कूल देखने आये गुजरात (Gujarat) से बीजेपी (BJP) डेलिगेशन को लेकर आज दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने 5 विधायकों की एक टीम बनाई है और कहा है कि ये सभी विधायक बीजेपी डेलिगेशन (BJP Delegation) को उन सभी स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक (Mohalla Clinic) दिखाएं जो वो देखना चाहते हैं.

इसके बाद ये सभी AAP विधायक आम आदमी पार्टी के मुख्यालय में जमा हो गये और बीजेपी के डेलिगेशन के पहुंचने का इंतज़ार कर रहे है.. AAP विधायकों का कहना है कि गुजरात से आये बीजेपी के विधायकों और नेताओं को हम उन स्कूल और अस्पतालों को दिखाने लेकर जाएंगे जो वो देखना चाहते हैं, हम उनका पूरा सम्मान करते है. आम आदमी पार्टी के इन सभी विधायकों से ABP न्यूज़ ने बातचीत की है.

क्या बोलीं आम आदमी पार्टी विधायक आतिशी?
आम आदमी पार्टी विधायक आतिशी ने कहा कि हम गुजरात से आये बीजेपी के विधायकों और पदाधिकारियों से कहना चाहते हैं कि हम आम आदमी पार्टी के विधायक जिनको उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने स्कूल और अस्पताल दिखाने की ज़िम्मेदारी दी है, हम सभी आम आदमी पार्टी के दफ़्तर ITO पर मौजूद हैं इसलिये आप आइये और जिस भी स्कूल, अस्पताल या मोहल्ला क्लीनिक आप जाना चाहें तो हमें बताइए हम आपको साथ लेकर चलेंगे और आपको सभी चीजें बेहतर तरीके से दिखायेंगे.

आतिशी ने आगे कहा कि ये बहुत अच्छी बात है कि आप दिल्ली आये है और यहां के स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक देखना चाहते है. हम आपको ये सब खुद दिखाना चाहते हैं हमें इसका इंतजार रहेगा. लेकिन इस बीच हम ये भी कहना चाहते हैं कि उनको गुजरात के स्कूलों की भी हालत देखनी चाहिए वहां के स्कूलों की स्थिति बेहद खराब है. उसे वो ठीक नहीं कर पा रहे हैं.

क्या बोले बुराड़ी विधायक संजीव झा?
बुराडी से विधायक संजीव झा ने कहा कि ये अच्छी बात है कि अब देश की राजनीति में स्कूल और अस्पतालों की बात होने लगी है. हम तो चाहते हैं कि सभी राज्यों से और सभी पार्टियों से जुड़े लोग आये और देखें कि हमने स्कूलों और अस्पतालों में क्या-क्या बदलाव किये है. कैसे हमने उनकी तस्वीरें बदल दी है. हमें इंतज़ार है उनके आने का और फिर हम उनको वहां लेकर चलेंगे जहां उनको जाना है.

किराडी से विधायक ऋतुराज झा ने कहा कि कुछ दिनों पहले मनोज तिवारी और आदेश गुप्ता किराडी आये थे और ये बताने लगे कि यहाँ जो अस्पताल बनना था वो नहीं बना. ग़लत जानकारी लोगों को दी. जबकि जो तारीख़ वो बता रहे है उस तारीख पर तो ज़मीन अलम ही हुयी है तो अस्पताल कैसे बन जाता. इसी तरह की झूठी बातें फैला रहे है. वो अब फिर किराडी आना चाहते हैं तो हम स्वागत में खड़े है. हम उनको स्कूल और अस्पताल दिखायेंगे कि क्या काम हुआ है.

क्या बोले कोंडली विधायक कुलदीप कुमार?
कोंडली से विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि हम सभी लोग अगले हफ़्ते गुजरात जा रहे है. हम भी उम्मीद करते हैं कि जिस तरह हम उनका इंतज़ार यहां कर रहे हैं और जिस तरह हम उनको किसी भी स्कूल और अस्पताल जाने को तैयार है उसी तरह वो भी हमें उन स्कूलों और अस्पतालों में लेकर जाए जहां हम जाना चाहेंगे.

Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे की बागियों से भावुक अपील, कहा-'मुझे आपकी चिंता...आइए मिलकर बात करते हैं'

 Breaking News Live: देवेंद्र फडणवीस ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, करीब एक घंटे तक चली बैठक

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
लिव-इन पार्टनर ने की महिला की हत्या, शव को बोरी में भरकर फरार
लिव-इन पार्टनर ने की महिला की हत्या, शव को बोरी में भरकर फरार
CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में शामिल होने का विरोध, BCI पर भड़के NLSIU छात्र
CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में शामिल होने का विरोध, BCI पर भड़के NLSIU छात्र
अन्नामलाई ने CM विजय को चेताया, 'मेरे पास ऑडियो, मंत्री लोग...'
अन्नामलाई ने CM विजय को चेताया, 'मेरे पास ऑडियो, मंत्री लोग...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget