एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल: ‘जय श्री राम’ को लेकर गरमाई राजनीति, ममता बनर्जी को 10 लाख पोस्टकार्ड भेजेगी BJP

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ‘जय श्री राम’ लिखे दस लाख पोस्टकार्ड भेजने का निर्णय किया है.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनावों में हार का सामना करने वाली तृणमूल कांग्रेस के जख्मों पर नमक छिड़कते हुए भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ‘‘जय श्री राम’’ लिखा दस लाख पोस्टकार्ड भेजने का निर्णय किया है. पश्चिम बंगाल से बीजेपी के नवनिर्वाचित सांसद अर्जुन सिंह ने कहा, ‘‘हमने मुख्यमंत्री के आवास पर 10 लाख पोस्टकार्ड भेजने का निर्णय किया है जिन पर ‘जय श्रीराम’ लिखा होगा.’’

तृणमूल कांग्रेस के विधायक रह चुके सिंह आम चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुए थे. उन्होंने यह बात बीजेपी कार्यकर्ताओं के समूह पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किये जाने के बाद कही जो उस स्थान के बाहर प्रदर्शन के दौरान ‘जय श्रीराम’ के नारे लगा रहे थे जहां तृणमूल कांग्रेस के नेता बैठक कर रहे थे. तृणमूल कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के नेता उत्तर 24 परगना जिले के कांचरापाडा में एकत्रित हुए थे ताकि पार्टी के उन कार्यालयों को फिर से वापस लेने की रणनीति बनायी जा सके जिन्हें कथित रूप से बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ले लिया है. कांचरापाडा सिंह के बैरकपुर संसदीय क्षेत्र के तहत आता है.

तृणमूल कांग्रेस का आरोप- कठिनाईं पैदा करने का षडयंत्र रच रही है बीजेपी

तृणमूल कांग्रेस नेता और राज्य के मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक ने दावा किया कि सिंह और बीजेपी नेता मुकुल रॉय के पुत्र शुभ्रांशु रॉय ने क्षेत्र में कठिनाईं पैदा करने का षडयंत्र रचा है. उन्होंने आरोप लगाया कि शुभ्रांशु गत मंगलवार को तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे. पुलिस सूत्रों ने कहा कि बैठक स्थल के बाहर एकत्रित लोगों ने नारेबाजी की और आरोप लगाया कि मलिक तथा मदन मित्रा, तपस रॉय और सुजीत बोस जैसे तृणमूल कांग्रेस के नेताओं की मौजूदगी क्षेत्र में शांति के लिए हानिकारक है.

सूत्रों ने बताया कि पुलिस और त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) कर्मियों ने पहले प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन बाद में स्थिति हाथ से फिसलते देखकर लाठीचार्ज किया. मलिक ने कहा, ‘‘यह अभूतपूर्व है. हमने इस तरह की संस्कृति बंगाल में नहीं देखी है. यह बीजेपी की संस्कृति है.’’

अर्जुन सिंह का आरोपों इनकार

सिंह ने आरोपों से इनकार किया. उन्होंने कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस के नेता व्यर्थ की बातें कर रहे हैं. लोगों ने तृणमूल कांग्रेस को खारिज किया है और यह उनकी प्रतिक्रिया है.’’ हाल में सम्पन्न चुनाव में बीजेपी कुल 42 सीटों में से 18 सीटें जीतकर बंगाल में एक राजनीतिक ताकत के तौर पर उभरी है. उसके बाद से तृणमूल कांग्रेस के नेता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं.

यह पूछे जाने पर कि क्या तृणमूल कांग्रेस प्रदर्शन को लेकर पुलिस में कोई शिकायत दर्ज कराएगी, मलिक ने कहा कि उनकी पार्टी इससे राजनीतिक रूप से निपटेगी. राज्य के मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों ने उनकी कार पर हमले का प्रयास किया. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि वहां तनाव उत्पन्न होने पर दुकानें और बाजार बंद हो गए. उन्होंने कहा, ‘‘किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई लेकिन एक पुलिस पिकेट स्थापित किया गया है.हम इसके लिए सभी उपाय कर रहे हैं कि क्षेत्र में शांति भंग नहीं हो.’’

शुक्रवार को पश्चिम बंगाल बीजेपी ने बनर्जी पर लोगों के उस समूह पर भड़कने के लिए निशाना साधा जो उनकी कार के आगे ‘जय श्रीराम’ बोल रहे थे. बीजेपी ने सवाल किया कि क्या राज्य में जय श्रीराम का नारा लगाना अपराध है. गुरुवार को बनर्जी तब नाराज हो गई थीं जब कुछ व्यक्तियों ने जय श्रीराम के नारे लगाये. इन लोगों ने जय श्रीराम का नारा तब लगाया जब उनका काफिला बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र के भाटपारा क्षेत्र से गुजर रहा था. पिछले महीने के शुरू में एक वीडिया में दिखाया गया था कि बनर्जी पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर जिले में तब नाराज हो गईं थीं जब कुछ व्यक्तियों ने उनके काफिले के सामने ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाये थे.

मोदी सरकार में शामिल होने से मना करने वाले नीतीश का कैबिनेट विस्तार आज, BJP को नहीं मिलेगी जगह- सूत्र तीन भाषा प्रणाली पर सरकार ने दी सफाई, जावड़ेकर बोले- हम किसी पर भाषा थोपना नहीं चाहते

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget