एक्सप्लोरर

अमित शाह के पुराने फॉर्मूले पर चली BJP और हरियाणा समेत 4 राज्यों में बिगड़ गया कांग्रेस का बना बनाया खेल

हरियाणा में एंटी इंकम्बेंसी समेत तमाम मुद्दे ऐसे थे, जिनसे बीजेपी को नुकसान होता दिख रहा था. लेकिन बीजेपी ने हरियाणा चुनाव से 7 महीने पहले ऐसा दांव चला, जिससे कांग्रेस चारों खाने चित हो गई. 

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों ने सभी को चौंका कर रख दिया. बीजेपी लगातार तीसरी बार राज्य में सरकार बनाने जा रही है. इन नतीजों ने हरियाणा को लेकर तमाम एग्जिट पोल को भी गलत साबित कर दिया. एग्जिट पोल कांग्रेस की प्रचंड जीत नजर आ रही थी. हरियाणा में बीजेपी ने इतिहास यूं ही नहीं रचा, बल्कि इसके पीछे अमित शाह का एक पुराना फॉर्मूला है, जिसने हरियाणा में भी बीजेपी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. 

दरअसल, हरियाणा में बीजेपी पिछले 10 साल से सत्ता में थी. ऐसे में एंटी इंकम्बेंसी समेत तमाम मुद्दे ऐसे थे, जिनसे बीजेपी को नुकसान होता दिख रहा था. लेकिन बीजेपी ने हरियाणा चुनाव से 7 महीने पहले ऐसा दांव चला, जिससे कांग्रेस चारों खाने चित हो गई. 

7 महीने पहले खट्टर को हटाया

बीजेपी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव से 7 महीने पहले अचानक सभी चौंकाते हुए तत्कालीन सीएम मनोहर लाल खट्टर को पद से हटा दिया. दरअसल, खट्टर के नेतृत्व में बीजेपी ने 2019 में भी चुनाव लड़ा था. तब बीजेपी को बहुमत नहीं मिला था. हालांकि, जेजेपी के समर्थन से बीजेपी सरकार बनाने में सफल रही थी. 

बीजेपी 2024 में कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहती थी. इसलिए चुनाव से 7 महीने पहले खट्टर को हटाकर नायब सिंह सैनी को राज्य की कमान सौंपी गई. बीजेपी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव सैनी के नेतृत्व में लड़ा और जनता के सामने नया चेहरा लेकर उतरे. नतीजों से साफ होता है कि नायब सिंह सैनी पर जनता ने भरोसा जताया. बीजेपी इस बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में सफल होती दिख रही है. 

हरियाणा समेत चार राज्यों में हिट रहा फॉर्मूला

अचानक चुनाव से पहले सीएम बदलना और नए चेहरे के साथ जनता के बीच उतरने का फॉर्मूला बीजेपी के लिए नया नहीं है. इससे पहले भी बीजेपी इस फॉर्मूले को कई राज्यों में अपना चुकी थी. वहां भी यह सफल रहा. बीजेपी ने यही प्रयोग उत्तराखंड, त्रिपुरा और गुजरात में भी किया था. 

राज्य CM हटाए गए नए CM चुनाव सत्ता में आए
गुजरात विजय रुपाणी भूपेंद्र पटेल (सितंबर 2021 से) दिसंबर 2022 पटेल वापस सत्ता में आए
उत्तराखंड   तीरथ सिंह रावत पुष्कर सिंह धामी (जुलाई 2021 से) फरवरी 2022 धामी सत्ता में आए
त्रिपुरा   बिप्लब देव मणिक साहा (मई 2022 से) फरवरी 2023 साहा सत्ता में आए
हरियाणा   मनोहर लाल खट्टर नायब सिंह सैनी (मार्च 2024 से) अक्टूबर 2024 हरियाणा में रुझानों में बीजेपी की सरकार

    

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
शिक्षा के मुद्दे पर राहुल ने BJP को घेरा, कहा - हमारी लड़ाई...
शिक्षा के मुद्दे पर राहुल ने BJP को घेरा, कहा - हमारी लड़ाई...

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget