एक्सप्लोरर

जीत के बाद भी हिमाचल प्रदेश में बीजेपी के लिए सियासी संकट, अपनी सीट नहीं बचा पाए CM उम्मीदवार

बीजेपी की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित किए गए प्रेम कुमार धूमल को आज सुजानपुर सीट से हार का सामना करना पड़ा.

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2017: विधानसभा चुनावों के नतीजे बीजेपी के लिए खुशी की खबर लेकर आए हैं, लेकिन जीत के रंग में रंगी बीजेपी के लिए हिमाचल प्रदेश से अच्छी खबर नहीं आ रही है. हिमाचल प्रदेश में बीजेपी जिस चेहरे  पर चुनाव लड़ रही थी वो ही अपनी सीट नहीं बचा पाए. हिमाचल प्रदेश में बीजेपी सीएम पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल चुनाव हार गए हैं. पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित किए गए प्रेम कुमार धूमल को आज सुजानपुर सीट से हार का सामना करना पड़ा. पूर्व मुख्यमंत्री को उनके कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी राजिंदर सिंह राणा ने करीब 3,500 वोट से हराया. वीरभद्र सिंह ने हिमाचल में स्वीकारी कांग्रेस की हार कहा, "मैं पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेता हूं" धूमल ने अपनी हार स्वीकार करते हुए कहा कि नतीजा अप्रत्याशित है और पार्टी आत्मविश्लेषण करेगी. उन्होंने बीजेपी की शानदार जीत के लिए विजयी उम्मीदवारों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी. इस बीच ऊना जिले की कुटलेहड़ सीट से जीतने वाले बीजेपी उम्मीदवार वरिंदर कंवर ने धूमल के लिए अपनी सीट छोड़ने की पेशकश की. गुजरात/हिमाचल प्रदेश चुनावः हार के बाद राहुल गांधी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं निराश नहीं इनके हाथों हारे धूमल प्रेम कुमार को कांग्रेस के राजिंदर सिंह राणा ने मात दी है. राजिंदर ने कुल 3500 वोट से प्रेम कुमार धूमल को हराया.अपनी जीत पर राजिंदर सिंह राणा ने कहा- ये जीत कांग्रेस में जनता के विश्वास को दर्शाती है. मुझे विजयी बनाने के लिए जनता का शुक्रिया. हमने सुजानपुर के लोगों की हमेशा सेवा की है और आगे भी करते रहेंगे. कौन होगा मुख्यमंत्री? हिमाचल प्रदेश में बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के हार जाने से ये सवाल अवश्य खड़ा हो गया है कि पार्टी अब किसे प्रदेश की कमान सौंपेगी. हालांकि धूमल की हार के बाद राजनीतिक गलियारों में ये शोर सुनाई दे रहा है कि जेपी नड्डा को प्रदेश की कमान सौंपी जा सकती है. जिसका कारण  नड्डा के अमित शाह और पीएम मोदी से अच्छे संबंध बताए जा रहे हैं. अब देखना होगा की पार्टी किसे चुनती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget