एक्सप्लोरर

Fuel Price Reduced: पेट्रोल-डीजल की कीमत कम करने पर क्या बोले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, जानिए

Fuel Prices: केंद्र सरकार के पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम ने 6 महीने में दूसरी बार पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी की है.

JP Nadda On Reduced Fuel Price: केंद्र सरकार ने शनिवार को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम की है. केंद्र ने पेट्रोल पर 8 रुपये तो डीजल पर 6 रुपये टैक्स घटाया है. जिसके बाद पेट्रोल 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये सस्ता हो गया है. सरकार के इस एलान के बाद जहां एक तरफ बीजेपी नेता और सरकार के मंत्री फैसले की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष का कहना है कि सरकार ने अपने ही बढ़ाए दामों को वापस लेने का काम किया है. 

इस फैसले को लेकर अब बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी सरकार की तारीफ की है. बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी सरकार साधारण व्यक्ति को राहत देने, उनके जीवन में बदलाव लाने और गरीबों के सशक्तिकरण के लिए कटिबद्ध रूप से काम कर रही है. इसका एक उदाहरण हमने कल देखा जब प्रधानमंत्री ने 6 महीने में दूसरी बार पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में भारी कमी की. 

सरकार पर सालाना पड़ेगा एक लाख करोड़ रुपये का भार- नड्डा
नड्डा ने कहा कि इस छूट से केंद्र सरकार पर सालाना एक लाख करोड़ रुपये का भार पड़ेगा. लेकिन देश की जनता को इसका लाभ मिलेगा. उज्ज्वला योजना में 9 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को इस वर्ष हर सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी देने का भी निर्णय लिया है. 

गैस सिलेंडर खरीदने वालों को भी मिली राहत 
बता दें कि, पेट्रोल डीजल के अलावा सरकार ने गैस सिलेंडर खरीदने वालों को भी राहत दी थी और उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 200 रुपये प्रति गैस सिलेंडर की सब्सिडी देने का फैसला किया. इसका एलान करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा, "हम प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 9 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 200 रुपये प्रति गैस सिलेंडर (12 सिलेंडर तक) की सब्सिडी देंगे. इससे हमारी माताओं और बहनों को मदद मिलेगी."

क्या कहा केंद्रीय वित्त मंत्री ने?
ये घोषणाएं करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि जब से केंद्र में पीएम मोदी की सरकार आई है हम गरीबों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं. हमने गरीबों और मध्यम वर्ग की मदद के लिए कुछ कदम उठाए हैं. इसका नतीजा ये निकला है कि हमारे कार्यकाल में औसत महंगाई पिछली सरकार से कम ही रही है. उन्होंने कहा है कि दुनिया इस वक्त मुश्किल वक्त से गुज़र रही है. विश्व कोरोना महामारी से उबर ही रहा था कि यूक्रेन संकट आ खड़ा हुआ, जिससे सप्लाई चेन और कई सामानों की शॉर्टेज हुई है. इसके कई देशों में महंगाई और आर्थिक संकट पैदा हुए हैं.  

ये भी पढ़ें-

Maharashtra Reduced VAT: महाराष्ट्र में कम होंगी पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें, उद्धव सरकार का वैट घटाने का एलान, जानिए नए रेट 

Gyanvapi Mosque Case: ज्ञानवापी को लेकर सपा सांसद का बड़ा बयान - हमसे कोई नहीं छीन सकता हमारी मस्जिद, 2024 के लिए नफरत फैला रही BJP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'
CJP Protest LIVE: सुबह-सुबह अभिजीत दीपके की हुंकार- देश जाग उठा है! जंतर-मंतर पर रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी
LIVE: सुबह-सुबह अभिजीत दीपके की हुंकार- देश जाग उठा है! जंतर-मंतर पर रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
Dhamaal 4 BO Collection Day 12: दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूल लिया बजट?
दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूला बजट?
ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
Embed widget