एक्सप्लोरर

Maharashtra Reduced VAT: महाराष्ट्र में कम होंगी पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें, उद्धव सरकार का वैट घटाने का एलान, जानिए नए रेट

Maharashtra Reduced VAT: पेट्रोल पर 2 रुपये 8 पैसे और डीजल पर 1 रुपए 44 पैसे प्रति लीटर की कटौती करने का एलान हुआ है. राज्य के खजाने पर इस फैसले से सालाना ढाई हजार करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा.

Maharashtra Reduced VAT: पेट्रोल डीज़ल पर केंद्र सरकार की ओर से एक्साइज़ ड्यूटी घटाने के एलान के एक दिन बाद अब महाराष्ट्र सरकार ने भी राज्य की जनता राहत दी है. महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट घटाने का फैसला किया है. पेट्रोल पर 2 रुपये 8 पैसे और डीजल पर 1 रुपए 44 पैसे प्रति लीटर की कटौती करने का एलान हुआ है. राज्य के खजाने पर इस फैसले से सालाना ढाई हजार करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा.

केंद्र सरकार ने शनिवार को पेट्रोल और डीज़ल पर लगने वाली एक्साइज़ ड्यूटी में कटौती करने का एलान किया था. इस फैसले के बाद देश में पेट्रोल साढ़े नौ रुपये और डीजल सात रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया है. अब महाराष्ट्र सरकार ने भी दरें कम करने का एलान किया है, जिससे महाराष्ट्र में कीमतें और कम हो जाएंगी.

अब क्या होंगी नई कीमतें?

महाराष्ट्र सरकार के वैट घटाने के फैसले के लागू होने के बाद मुंबई में पेट्रोल 109 रुपये 27 पैसे प्रति लीटर मिलेगा. सरकार ने पेट्रोल पर 2 रुपये 8 पैसे प्रति लीटर कम करने का फैसला लिया है. इसके अलावा डीज़ल पर सरकार ने 1 रुपये 44 पैसे घटाने का फैसला किया है, जिससे डीज़ल 95 रुपये 84 पैसे प्रति लीटर मिलेगा.

राज्य सरकार की तरफ से जारी एक आधिकारिक बयान में पेट्रोल एवं डीजल पर वैट घटाने की जानकारी दी गई. इसके मुताबिक, इस फैसले से राज्य के खजाने को 2,500 करोड़ रुपये की वार्षिक क्षति होगी. वैट की कटौती के बाद पेट्रोल की बिक्री से मिलने वाले मासिक राजस्व में 80 करोड़ रुपये तक की गिरावट आएगी, जबकि डीजल की बिक्री से प्राप्त होने वाले राजस्व में 125 करोड़ रुपये की कमी आने का अनुमान है.

Petrol Diesel Rate Cut: केंद्र के दाम घटाने के बाद इन तीन राज्यों ने ही कम की कीमतें, BJP शासित किसी राज्य ने नहीं घटाए दाम

Qutub Minar Excavation: क्या कुतुब मीनार परिसर में होगी खुदाई? केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने दिया ये बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
'विक्टिम कार्ड खेलना पसंद', PM मोदी के वीडियो मैसेज पर कांग्रेस का तंज
'विक्टिम कार्ड खेलना पसंद', PM मोदी के वीडियो मैसेज पर कांग्रेस का तंज
कुलगाम आतंकी हमला: पहले नाम पूछा, फिर दो हिंदुओं को मार दी गोली!
कुलगाम आतंकी हमला: पहले नाम पूछा, फिर दो हिंदुओं को मार दी गोली!
अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget