एक्सप्लोरर

एमपी में कांग्रेस की सरकार शेखचिल्ली के सपने देखने जैसा: अमित शाह

अमित शाह ने कहा है कि राहुल बाबा कहते हैं कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी. लेकिन मैं उन्हें बता दूं कि ये शेखचिल्ली के सपने जैसा है. आप देखते रहिए.

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीजेपी की प्रदेश स्तरीय विस्तारित बैठक को संबोधित करने पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. अमित शाह ने कहा है कि बीजेपी ने लगातार 14 चुनाव जीते हैं और अब 14 तारीख को 15वां चुनाव जीतेगी. शाह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूरी दुनिया में हिंदुओं को बदनाम किया है और उन्हें नीचा दिखाया है. राहुल गांधी शेखचिल्ली के सपने देखते हैं- अमित शाह अमित शाह ने कहा, ‘’राहुल बाबा कहते हैं कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी. लेकिन मैं उन्हें बता दूं कि ये शेखचिल्ली के सपने जैसा है. आप देखते रहिए. कांग्रेस में एमपी में सरकार बनाने का दम नहीं है.’’ उन्होंने कहा, ‘’बीजेपी एमपी में अंगद का पैर बन गई है. उसे हिलाना मुमकिन नहीं है.’’ इस दौरान अमित शाह ने राहुल गांधी को खुला चैलेंज दिया. उन्होंने कहा, ‘’राहुल गांधी एमपी में चुनाव जीतकर बताएं. राहुल गांधी दूरबीन लेकर ढूंढते हैं फिर भी उन्हें कांग्रेस की जीत कही नजर नहीं आती.’’ उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस बार कॉर्पोरेट घराने और किसानों के बीच लड़ाई है. प्रदेश में शिवराज सरकार ने किए ऐतिहासिक काम- अमित शाह अमित शाह ने कहा, ‘’एमपी तो बीजेपी के संगठन का गढ है. यहां बीजेपी फिर जीतेगी. कांग्रेस ने कारपोरेट घराने के प्रिय (कमलनाथ) को अध्यक्ष बनाया है, जबकि हमारी सरकार गरीबो की सरकार है. हम आधी लडाई तो वैसे ही जीत गए.’’ शाह ने आगे कहा, ‘’प्रदेश में शिवराज सरकार ने ऐतिहासिक काम किए हैं. सभी चुनाव जीते हैं. 2018 का ये चुनाव हमें संगठन के आधार पर लडना और जीतना है. एक भी व्यक्ति ऐसा ना रह जाए जिसके पास बीजेपी का आदमी ना पहुंचा हो.’’ एमपी में कांग्रेस की सरकार शेखचिल्ली के सपने देखने जैसा: अमित शाह अमित शाह ने कहा, ‘’हमने ऐसी कार्य योजना बनाई है जिसके बाद बीजेपी को हराना असंभव होगा. हमें सिर्फ जीत नहीं बल्कि मार्जिन बढ़ाकर जीत पानी है.’’ उन्होंने कहा, ‘’एंटी इकंबेंसी जैसे शब्द कांग्रेस के लिए बने हैं. बीजेपी में ये शब्द फिट नहीं होता.’’ कांग्रेस ने हिंदू संस्कृति को बदनाम करने का काम किया- अमित शाह शाह ने कहा, ‘’हमारी सरकार ने देश के पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया था, लेकिन कांग्रेस ने अडंगा लगा दिया.’’ शाह ने दिग्विजय सिंह पर हमला करते हुए कहा, ‘’भगवा आतंक कहकर कांग्रेस नेताओं ने हिंदू संस्कृति को बदनाम करने का काम किया है. हैदराबाद बम बलास्ट मामले में सब रिहा हो गए. राहुल गांधी ने हिंदू को नीचा दिखाया है, इसलिये वो हिंदू समाज से माफी मांगे.’’ अमित शाह ने कहा, ‘’कांग्रेस राजनीति के लिए संस्कृति को बदनाम करती है. ये बात जन जन तक लेकर जाइए. इतना ही नहीं कांग्रेस संवैधानिक पदों और संस्थांओं को नीचा दिखाने का करती है. कांग्रेस ने चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट पर कीचड़ उछाली है.’’ कांग्रेस को जड़ से उखाड़ फैंकिये- अमित शाह अमित शाह ने कहा, ‘’मोदी सरकार ने हर गांव में बिजली पहुंचाई है. विकास बीजेपी का मंत्र है. इसी से पार्टी फिर जीतेगी. मैं हर जिले का दौरा करूंगा और चुनाव के लिए सबसे मार्गदर्शन लूंगा. कांग्रेस को जड़ से उखाड़ फैंकिये.’’ यह भी पढ़ें- राहुल का PM पर हमला, कहा- महंगा पेट्रोल बेचकर उद्योगपति दोस्तों को फायदा पहुंचा रहे हैं मोदी AMU में जिन्ना की फोटो: जावड़ेकर ने साधी चुप्पी, योगी ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी बताकर पल्ला झाड़ा चखने को लेकर हुआ विवाद, बदमाशों ने मामा-भांजे के सीने में उतारीं गोलियां कर्नाटक: मोदी का BJP कार्यकर्ताओं से जीत का फॉर्मूला, 'कांग्रेस के झूठ का करें पर्दाफाश'
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NIA Raid:देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget