एक्सप्लोरर

राहुल पर शाह का निशाना, सजा काट रहे लालू से मिलकर भ्रष्टाचार से लड़ोगे?

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, ''2019 आ रहा है, ऐसा लग रहा है कि लालू जी के समर्थन के बिना कांग्रेस जीत नहीं सकती और आज राहुल गांधी ने लालू जी से मुलाकात की.''

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज एम्स में इलाज करा रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से मिलने पहुंचे. राहुल गांधी की इस मुलाकात के बाद अब बीजेपी ने उनपर निशाना साधा है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, ''राहुल गांधी, लालू यादव से मिलने जाते हैं. वे 2019 में उनसे समर्थन चाहते हैं, बावजूद इसके कि लालू यादव पर भ्रष्टाचार का आरोप है. जो लोग इस तरह (लालू यादव) के लोगों से समर्थन मांगते हैं, वे कर्नाटक में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार नहीं दे सकते.’’ बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, ''2019 आ रहा है, ऐसा लग रहा है कि लालू जी के समर्थन के बिना कांग्रेस जीत नहीं सकती और आज राहुल गांधी ने लालू जी से मुलाकात की.''

एम्स ने कहा- ‘बिल्कुल फिट’ तो भड़के लालू, कहा- ‘साजिश के तहत मुझे वापस भेज रहा है मोदी का डॉक्टर’

वहीं लालू यादव से मुलाकात करने पहुंचे राहुल गांधी पर जेडीयू ने तंज किया है. जेडीयू के प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा कि राहुल गांधी को अब तिहाड़ जेल जाकर आरजेडी के नेता शहाबुद्दीन से भी मिल ही लेना चाहिए.

बता दें कि लालू यादव को एम्स से आज एम्स से रांची रवाना कर दिया गया है. पिछले कई दिनों से लालू यादव एम्स में इलाज करा रहे थे. एम्स प्रशासन ने कहा कि मेडिकल बोर्ड की सलाह पर लालू यादव को एम्स से रांची मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है और वह अब यात्रा करने के लिए फिट हैं. लेकिन लालू यादव ने एम्स के इस फैसले के पीछे राजनीतिक साजिश होने का आरोप लगाया है.

मुझे वापस रिम्स भेज रहा है मोदी का डॉक्टर- लालू यादव लालू यादव एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा है, ‘’सारा देश जानता है कि आधा अधूरा इलाज करके साजिश के तहत मोदी का डॉक्टर मुझे वापस रिम्स भेज रहा है. इसके लिए मैंने एम्स के डॉयरेक्टर को चिट्ठी भी लिखी. मुझे वापस भेजना एक राजनीतिक साजिश है.’’ एम्स ने आनन फानन में लिया फैसला- तेजस्वी  बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने कहा है कि राहुल गांधी और लालू जी की मुलाकात शिष्टाचार मुलाकात है. राहुल जी को पता है कि स्वास्थ्य में कुछ सुधार नहीं हुआ है. उन्होंने आगे कहा, ‘’आनन फानन में आज शाम ही चार बजे ट्रेन से उन्हें रांची भेजा जा है. समझ में नहीं आ रहा कि किस कारण ये फैसला लिया गया. इसमे एम्स प्रशासन खुलकर क्यों नहीं बताता? रिम्स से बेहतर एम्स था. यह फैसला लालू के स्वास्थ्य के प्रति गम्भीर नहीं है. 23 दिसंबर से रांची जेल में सजा काट रहे हैं लालू  बता दें कि लालू यादव को 29 मार्च को सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद रांची के राजेंद्र प्रसाद आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती कराया गया था. बाद में उन्हें एम्स लाया गया था. लालू यादव को किडनी और स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं हैं. विशेष सीबीआई अदालत ने चारा घोटाले में लालू को दोषी ठहराया है. जिसके बाद लालू पिछले साल 23 दिसंबर से रांची जेल में सजा काट रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूरा वंदेमातरम् गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज, कांग्रेस मुख्यालय में विवाद
पूरा वंदेमातरम् गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज, कांग्रेस मुख्यालय में विवाद
लाल किले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी? खड़ा हुआ विवाद
लाल किले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी, BJP बोली- अहंकार है
Xप्लेन: हमारा देश 'भारत' या 'इंडिया', आजादी के 79 साल बाद भी बहस क्यों?
हमारा देश 'भारत' या 'इंडिया', आजादी के 79 साल बाद भी बहस क्यों?
'दिमागी नक्सल' पर सियासी संग्राम! PM मोदी के भाषण के बाद क्या बोली कांग्रेस?
'दिमागी नक्सल' पर सियासी संग्राम! PM मोदी के भाषण के बाद क्या बोली कांग्रेस?

वीडियोज

51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget