एक्सप्लोरर

रमेश बिधूड़ी ने दिया प्रियंका गांधी पर विवादित बयान, कांग्रेस बोली- 'RSS के संस्कार बीजेपी के ओछे नेताओं में दिख जाएंगे'

Ramesh Bidhuri: बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की जिसे लेकर कांग्रेस ने भाजपा की महिला विरोधी मानसिकता पर सवाल उठाए हैं.

Ramesh Bidhuri Controversy: दिल्ली की कालकाजी सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी की एक आपत्तिजनक टिप्पणी ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है. बिधूड़ी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कहते हैं "कालकाजी की सारी सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना देंगे." ये बयान आते ही कांग्रेस नेताओं ने इसकी कड़ी निंदा की और इसे भाजपा की महिला विरोधी मानसिकता का प्रतीक करार दिया.

कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म "X" पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा "ये बदतमीजी सिर्फ इस घटिया आदमी की मानसिकता को नहीं दिखाती बल्कि ये भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की असलियत को भी उजागर करती है." उन्होंने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सोच ऊपर से लेकर नीचे तक संगठन के संस्कारों का हिस्सा है.

कांग्रेस नेताओं ने की बयान की निंदा

कांग्रेस की नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी इस बयान की आलोचना करते हुए इसे महिला विरोधी और कुत्सित मानसिकता बताया. उन्होंने कहा "जो व्यक्ति संसद में अपने साथी सांसदों को गालियां दे चुका हो उससे हम और क्या उम्मीद कर सकते हैं?" सुप्रिया ने ये सवाल भी उठाया कि भाजपा की महिला नेता, महिला विकास मंत्री, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पर कुछ बोलेंगे या नहीं.

महिला विरोधी मानसिकता पर उठाए सवाल

सुप्रिया श्रीनेत ने भाजपा की महिला विरोधी सोच को लेकर पीएम मोदी पर भी आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि मोदी जी की ओर से मंगलसूत्र और मुजरा जैसे शब्दों का इस्तेमाल इस मानसिकता को बढ़ावा देता है जिसके परिणामस्वरूप भाजपा के नेता ऐसे आपत्तिजनक बयान देते हैं. साथ ही उन्होंने रमेश बिधूड़ी से माफी की मांग भी की.

रमेश बिधूड़ी का विवादित बयान

रमेश बिधूड़ी ने बयान देते हुए ये भी कहा था कि "लालू यादव ने बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गालों जैसा बनाने का दावा किया था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हम प्रियंका गांधी के गालों जैसी सड़कें बनवाएंगे." ये बयान भाजपा की महिला विरोधी मानसिकता को लेकर और भी सवाल खड़ा करता है जबकि भाजपा की ओर से इस पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

ये भी पढ़ें: अगले एक हफ्ते तक उत्तर भारत में पड़ेगी कड़ाके की ठंड! इन इलाकों में बारिश-तूफान का कहर, जानें मौसम का अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: सीजेपी प्रदर्शन पर एक्शन में शाह, दिल्ली पुलिस ने की शांति की अपील, नड्डा से मिले CJP नेता
LIVE: सीजेपी प्रदर्शन पर एक्शन में शाह, दिल्ली पुलिस ने की शांति की अपील, नड्डा से मिले CJP नेता
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
राम जन्मभूमि में कथित चंदा चोरी का मामला: SC ने यूपी सरकार से नए सिरे से SIT के गठन को कहा, 27 जुलाई को आदेश जारी करेगा कोर्ट
राम जन्मभूमि में कथित चंदा चोरी का मामला: SC ने यूपी सरकार से नए सिरे से SIT के गठन को कहा, 27 जुलाई को आदेश जारी करेगा कोर्ट
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget