एक्सप्लोरर

राहुल गांधी ने कहा, 'नरम या कट्टर नहीं, हिंदू धर्म मानता हूं', BJP ने पूछा- हिंदुत्व पर विश्वास क्यों नहीं?

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि क्या आप अन्य धर्म और संप्रदाय विशेष के लिए ऐसे शब्द का उच्चारण कर सकते हैं? ऐसा क्या गुनाह किया है कि आप हिन्दुओं और हिंदुत्व पर विश्वास नहीं करते हैं.

नई दिल्ली: 'हिंदुत्व' पर एक बार फिर कांग्रेस-बीजेपी के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि वह नरम या कट्टर हिंदुत्व में विश्वास नहीं रखते हैं. मैं हिंदू धर्म मानता हूं. लेकिन मैं धर्म की राजनीति नहीं करता.

राहुल के इस बयान पर बीजेपी ने दावा किया कि राहुल हिंदुओं या हिंदुत्व पर विश्वास नहीं करते हैं. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ''क्या आप (राहुल) अन्य धर्म और संप्रदाय विशेष के लिए ऐसे शब्द का उच्चारण कर सकते हैं? ऐसा क्या गुनाह किया है कि आप हिन्दुओं और हिंदुत्व पर विश्वास नहीं करते हैं.'' संबित पात्रा ने दावा किया कि राहुल गांधी ने कुछ दिनों पहले ही एक बंद दरवाजे की बैठक में कहा था की कांग्रेस मुस्लिम की पार्टी है.

राहुल ने आज क्या कहा? तेलंगाना के दो दिवसीय दौरे पर गये कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज हैदराबाद में संपादकों के साथ बातचीत में कहा, "मैं हिंदुत्व के किसी भी प्रकार में विश्वास नहीं रखता, चाहे वह नरम हिंदुत्व हो या कट्टर हिंदुत्व. हिंदू हैं, बस हो गया..जो धर्म की राजनीति करते हैं, वे हिंदुत्व की बात करते हैं. हमें धर्म की राजनीति नहीं करनी है. हिंदू होना और धर्म की राजनीति करना, दो अलग-अलग चीजें हैं."

शहीद औरंगजेब को शौर्य चक्र, आतंकियों की बर्बरता के आगे नहीं टेके थे घुटने

राहुल ने कहा कि धार्मिक नेताओं से उनकी मुलाकात और धार्मिक स्थलों पर जाने में कुछ भी गलत नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मतभेद पर उन्होंने जोर देकर कहा कि यह वैचारिक मतभेद है न कि व्यक्तिगत.

राहुल ने कहा, "नरेंद्र मोदी 2019 में प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे." उन्होंने पूर्वानुमान लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 230 सीटें तक नहीं मिलेंगी और इसलिए मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने का सवाल ही पैदा नहीं होता. बीजेपी की उत्तर प्रदेश और बिहार में सीटें घटेंगी, क्योंकि गैर-बीजेपी दलों के बीच गठबंधन है.

उन्होंने कहा कि शिवसेना समेत बीजेपी के कई सहयोगी मोदी के फिर से प्रधानंमत्री बनने के खिलाफ हैं. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी बीजेपी को हराने के लिए समान विचारधारा वाले दलों के साथ महागठबंधन बनाने की दिशा में कार्य कर रही है.

उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस नीत गठबंधन केंद्र में अगली सरकार बनाएगा. कांग्रेस और अन्य गैर-बीजेपी दलों के बहुमत पाने की स्थिति में प्रधानमंत्री कौन होगा? इस सवाल का सीधा जवाब न देते हुए उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि गठबंधन के सभी घटक दल मिलकर तय कर लेंगे.

संसद में मोदी को गले लगाने के सवाल पर राहुल ने कहा कि उनका यह दिखाने का इरादा था कि वह आलोचना करते हैं, लेकिन किसी से नफरत नहीं करते. उन्होंने कहा हालांकि प्रधानमंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया में ज्यादा सक्रियता नहीं दिखाई. राहुल ने आरोप लगाया कि मोदी राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को ज्यादा सम्मान नहीं देते हैं.

उन्होंने देश में बढ़ती असहिष्णुता पर चिंता प्रकट की और कहा कि देश में अल्पसंख्यक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. राहुल ने कहा कि पार्टी की राज्य इकाइयां समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ गठबंधन के लिए स्वतंत्र हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि तेलंगाना में कांग्रेस सत्ता में आएगी.

आंध्र प्रदेश के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पार्टी यहां अपनी स्थिति में सुधार कर रही है. वर्ष 2014 में यहां कांग्रेस को खाली हाथ रहना पड़ा था. उन्होंने कहा कि मोदी सालाना दो करोड़ रोजगार मुहैया कराने का अपना वादा निभाने में विफल रहे हैं.

राहुल ने कहा, "चीन 24 घंटे में 50 हजार लोगों को रोजगार देता है जबकि भारत में इसी अवधि के दौरान केवल 458 लोगों को रोजगार मिल पाता है." राहुल से जब शादी की योजना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, "मैंने तो कांग्रेस के साथ विवाह किया है."

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 70 हजार जवान तैनात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget