एक्सप्लोरर

Lockdown पर उठाए सवाल तो BJP सांसद बोले- सोनिया-राहुल और प्रियंका गांधी को क्वारंटाइन सेंटर भेजो

राहुल गांधी के एक बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है.बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को वायरस कहा.

नई दिल्ली: लॉकडाउन की सफलता पर सवाल उठाने वाले राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी ने हमला किया है. बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के लिए वायरस जैसे शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा कि इन लोगों को खुद क्वॉरन्टीन में भेज देना चाहिए. क्योंकि यह वह लोग हैं जिनको लॉकडाउन का असर नहीं दिख रहा जबकि देश ही नहीं दुनिया भर में भारत की ओर से उठाए गए इस कदम की तारीफ की जा रही है.

प्रवेश वर्मा ने दिया राहुल, सोनिया और प्रियंका को क्वॉरन्टीन सेंटर में भेजने वाला बयान

राहुल गांधी पर हमला करते हुए प्रवेश वर्मा ने कहा कि राहुल गांधी को कभी कुछ अच्छा नजर आता ही नहीं है. जब देश ही नहीं विदेशों के भी लोग भारत में उठाए गए लॉकडाउन के कदम का स्वागत कर रहे हैं और उसको कारगर बता रहे हैं तो ऐसे में राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस पार्टी अभी भी उस पर सवाल ही उठा रही है.

अगर वह मदद कर सकते हैं तो सामने आए नहीं करना चाहते तो चुप बैठे रहें लेकिन इस तरीके के बयान ना दें. प्रवेश वर्मा ने कहा कि राहुल गांधी प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी तो खुद एक वायरस है इनको जब तक यह कोरोना वायरस खत्म नहीं हो जाता तब तक क्वॉरन्टीन सेंटर में भेज देना चाहिए.

सर्वदलीय बैठक में विपक्षी पार्टियों ने लॉकडाउन की सफलता पर उठाए थे सवाल

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने 22 मई को हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान लॉकडाउन की सफलता पर सवाल उठाते हुए कहा था कि भारत में लॉकडाउन असफल रहा है और आने वाले दिनों में संक्रमण और तेजी से फैलेगा. उसी बैठक में सोनिया गांधी ने लॉकडाउन के चलते अर्थव्यवस्था के छिन्न-भिन्न होने और मजदूरों के सामने आ रही परेशानियों का जिक्र करते हुए कहा था कि सरकार ने लॉकडाउन का एलान बिना किसी तैयारी के कर दिया और इस वजह से देश में ऐसे हालात बन गए हैं जहां पर मजदूर पलायन करने को मजबूर हैं, लोगों के सामने बेरोजगारी का संकट खड़ा हो गया है.

22 मई को हुई सर्वदलीय बैठक में विपक्षी दलों ने सरकार की ओर से एलान किए गए 20 लाख करोड़ की आर्थिक पैकेज पर भी सवाल उठाते हुए उसको एक मायाजाल करार दिया था.

ये भी पढ़ें-

दिल्ली: एंबुलेंस के रूप में ओला की 110 और उबर की 91 टैक्सियां सड़क पर दौड़ेंगी, दिल्ली सरकार का फैसला

कोरोना मरीजों के इलाज के लिये अस्पतालों में 2,954 बिस्तरें तैयार कर रही है टाटा प्रोजेक्ट्स

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget