एक्सप्लोरर

नोटबंदी पर राहुल के बयान से भड़की BJP, कहा- 'ऐसी भाषा वाले पीएम नहीं बनते'

मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर हमलावर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि अगर वह प्रधानमंत्री होते तो नोटबंदी के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंक देता। राहुल के इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है।

नई दिल्ली: मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के तीखे हमले से बीजेपी भड़क गई है. अब बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष पर पलटवार किया है. बीजेपी का कहना है कि इस तरह की भाषा बोलने वाला कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते. बीजेपी नेता शहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल खुद अपना मजाक बनवा रहे हैं. आपको बता दें कि राहुल गांधी ने कल सिंगापुर में एक सवाल के जवाब में कहा कि नोटबंदी एक अच्छी पहल नहीं थी. अगर वह देश के प्रधानमंत्री होते तो नोटबंदी के प्रस्ताव को कचरे के डिब्बे में फेंक देते. योगी ने भी साधा निशाना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राहुल पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी तो बहुत सारी चीजों का फाड़ देते हैं और इसलिए जनता उनकी अपील को फाड़कर फेंक देती है.' शहनवाज हुसैन का हमला बीजेपी नेता शहनवाज हुसैन ने राहुल के बयान पर कहा, 'कभी कागज फाड़ देते हैं. मनमोहन सिंह जब पीएम थे. तो उन्होंने कागज फाड़ दिया था. कभी वो दूसरे की पार्टी का घोषणापत्र फाड़कर फेंक देते हैं. और अब कह रहे हैं कि नोटबंदी की फाइल को कूड़ेदान में फेंक देता. इस तरह की भाषा बोलने वाला प्रधानमंत्री नहीं हो सकता है. इस तरह की भाषा बोलकर वह खुद अपना मजाक करवा रहे हैं.' शहनवाज हुसैन ने बिहार और उत्तर प्रदेश में हो रहे उपचुनाव पर कहा कि देश को पीएम मोदी के नेतृत्व पर विश्वास है. बीजेपी सभी जगह जीतेगी. ध्यान रहे की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 28 सितंबर 2013 को मनमोहन सिंह कैबिनेट द्वारा पारित एक अध्यादेश का विरोध करते हुए उसे फाड़ दिया था. दागियों के चुनाव लड़ने संबंधी सरकारी अध्यादेश पर राहुल ने कहा था 'अध्यादेश पर मेरी राय है कि यह सरासर बकवास है और इसे फाड़कर फेंक देना चाहिए.' राहुल ने क्या कहा था? सिंगापुर में राहुल गांधी से पूछा गया था कि वह नोटबंदी को कैसे अलग तरह से लागू करते. इस पर गांधी ने कहा, ''अगर मैं प्रधानमंत्री होता और कोई मुझे नोटबंदी करने के प्रस्ताव की फाइल देता तो मैं उसे कचरे के डिब्बे में, कमरे से बाहर या कबाड़खाने में फेंक देता.'' उन्होंने कहा, ''मैं इस तरह इसे (नोटबंदी) लागू करता क्योंकि मेरे हिसाब से नोटबंदी के साथ ऐसा ही किया जाना चाहिए क्योंकि यह किसी के लिए भी अच्छी नहीं है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर जा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ा, 3500 से ज्यादा हिरासत में
LIVE: जंतर-मंतर जा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ा, 3500 से ज्यादा हिरासत में
प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश
प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश
भारत में अब लोकतंत्र नहीं, इसे खत्म करने वाला गद्दार- प्रियंका गांधी
भारत में अब लोकतंत्र नहीं, इसे खत्म करने वाला गद्दार- प्रियंका गांधी
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget