एक्सप्लोरर

तीस्ता सीतलवाड़ पर SIT के दावे के बाद BJP के निशाने पर कांग्रेस, अहमद पटेल की बेटी ने दिया जवाब

Politics On SIT Claim: तीस्ता सीतलवाड़ पर एसआईटी के खुलासे के बाद राजनीतिक हलके में हलचल मच गई है. इस मामले पर बीजेपी और कांग्रेस आमने सामने हो गई है. बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की है. जानिए क्या कहा...

Teesta Setalvad: तीस्ता सीतलवाड़ (Teesta Setalvad) पर एसआईटी (SIT) के दावे के बाद बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) आमने सामने हैं. एक तरफ जहां एसआईटी के दावे के बाद बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने कहा है कि तीस्ता सीतवाड़ ने जो कुछ भी किया वो कांग्रेस के कहने पर किया. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने तीस्ता को शुरू में 30 लाख रुपये दिए. तो वहीं इस मामले पर अहमद पटेल (Ahmed Patel) की बेटी मुमताज पटेल (Mumtaz Patel) ने जबाव देते हुए कहा है कि चुनाव की वजह से इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं और विपक्ष की छवि को खराब किया जा रहा है.

इस मामले पर बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है कि तीस्ता सीतलवाड़ के लोग राजनीतिक मंसूबे के साथ काम कर रहे थे. उन्होंने कहा कि ये लोग इस मंसूबे के साथ काम कर रहे थे कि गुजरात की सरकार को बर्खास्त किया जाए और  गुजरात सीएम को फ्रेम किया जाए. उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने के लिए कांग्रेस ने जो षड़यंत्र किया था उसकी सच्चाई सामने आ रही है.  

नरेंद्र मोदी को गुजरात दंगों में फंसाने की साजिश

संबित पात्रा ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कुछ लोगों ने अपने षड़यंत्र के कारण अतथ्य प्रस्तुत किए हैं. SIT ने कोर्ट ने में जो फैक्ट्स रखे है उसमें तीस्ता और उनके साथी राजनितिक मंसूबे के साथ काम कर रहे थे जिसमें गुजरात की मोदी सरकार को गिराना और निर्दोष लोगों को मोदी समेत गुजरात दंगो में फंसाना था.

अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल की सफाई

इस मामले पर अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल ने कहा है कि ये एक राजनीतिक षणयंत्र है जो चुनाव से पहले किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं और विपक्ष की छवि को खराब किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मेरे पिता के खिलाफ उस समय कार्रवाई क्यों नहीं की गई. उन्होंने कहा कि उनके पिता का नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है. यूपीए सरकार के दौरान तीस्ता को कोई सम्मान क्यों नहीं दिया गया, राज्यसभा का सदस्य नहीं बनाया गया और केंद्र ने 2020 तक मेरे पिता पर इतनी बड़ी साजिश रचने के लिए मुकदमा क्यों नहीं चलाया?

क्या है एसआईटी का दावा

तीस्ता सीतलवाड़ (Teesta Setalvad) द्वारा अहमदाबाद सत्र न्यायालय (Ahamadabad Court) में दायर जमानत अर्जी के खिलाफ विशेष जांच दल द्वारा दायर हलफनामे में सनसनीखेज खुलासा. हलफनामे में तीस्ता सीतलवाड़ द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (Congress Commitee) के तत्कालीन अध्यक्ष के राजनीतिक सलाहकार से पैसे लेने का जिक्र है. एसआईटी (SIT) ने दावा किया कि उसने तत्कालीन राजनीतिक सलाहकार तीस्ता सीतलवाड़ से दो बार लाखों रुपये स्वीकार किए थे, जिन्होंने सर्किट हाउस में पैसे स्वीकार करने और देखने का भी दावा किया था. यह भी दावा किया जाता है कि गुजरात (Gujarat) और गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री को बदनाम कर राजनीतिक रोटी बनाने का प्रयास किया गया था. एसआईटी का कहना है कि इस मामले में तीस्ता सीतलवाड़ की भूमिका की जांच महत्वपूर्ण चरण में है. जमानत न देने का हलफनामा दायर किया क्योंकि आरोपी गवाहों को डरा सकता है और सबूत नष्ट कर सकता है.

ये भी पढ़ें: Gujarat में BJP सरकार गिराने की साजिश का हिस्सा थीं Teesta Setalvad! पुलिस ने किया चौंकाने वाला दावा

ये भी पढ़ें: Teesta Setalvad Case: तीस्ता सीतलवाड़ पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले में दखल का विरोध, 190 लोगों ने किए हस्ताक्षर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget