एक्सप्लोरर

'औरंगज़ेब की तरह सपना देख रहे उद्धव', बीजेपी का ठाकरे पर वार, कहा- वोट के लिए छोड़ दी विचारधारा

BJP On Uddhav Thackeray: उद्धव ठाकरे ने पार्टी नेताओं की बैठक में कहा था कि वह बीजेपी का वजूद खत्म कर देंगे. बीजेपी ने इसे लेकर उद्धव ठाकरे पर हमला बोला है.

BJP On Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र में बीजेपी ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता उद्धव ठाकरे पर हमला बोला है. बीजेपी नेता आशीष शेलार ने कहा, ''महाराष्ट्र में एक उद्धव बालासाहेब पार्टी है, जिसके पास अपना कोई विचार नहीं है, लेकिन भाजपा क्या कर रही है, इसे लेकर परेशान है.'' भाजपा का वजूद खत्म करने वाले उद्धव ठाकरे को बयान को लेकर शेलार ने कहा कि वे औरंगजेब की तरह सपना देख रहे हैं.

दो दिन पहले उद्धव ठाकरे ने पार्टी की बैठक ली थी जिसमें कहा था कि भाजपा का वजूद खत्म करेंगे. इस पर आशीष शेलार ने सवाल किया कि क्या उद्धव ठाकरे, पीएम मोदी को, गृह मंत्री अमित शाह, देवेंद्र फडणवीस जी को खत्म करेंगे? इस समय औरंगजेब की तरह उद्धव ठाकरे सपना देख रहे हैं.

उद्धव ठाकरे को चुनौती

शेलार ने आगे कहा, ''जिसने राम मंदिर बनाया, कश्मीर से आर्टिकल 370, 35ए हटाया, पाकिस्तान में घुसकर जवाब दिया, उन लोगों का नाम मिटाने उद्धव निकले हैं. जो सरकार 80 करोड़ लोगों की भूख मिटा रही है, उद्धव ठाकरे उनका वजूद खत्म करेंगे? जिसके साथ मिलकर हमारा वजूद खत्म करने निकले हैं, उनका खुद का क्या वजूद है. हमें उद्धव ठाकरे की चुनौती स्वीकार है. उद्धव मैदान में आ जाएं.''

'पता चलती है औरंगजेब वाली सोच'

शेलार ने कहा, ''तीन घटनाएं मुंबई में हुई जिससे उद्धव ठाकरे की औरंगजेब वाली सोच सामने आती है. पहली घटना, हिंदू जनआक्रोश मोर्चा पर कांग्रेस, एनसीपी, मनसे ने विरोध नहीं किया, लेकिन उद्धव ठाकरे ने विरोध किया. उद्धव ठाकरे ने हिंदुत्व छोड़ दिया है. यह मोर्चा लव जिहाद, लैंड जिहाद के खिलाफ था. दूसरी घटना, गुढ़ी पाड़वा पर शोभा यात्रा निकलती है. गिरगांव में विवेकानंद मित्रमंडल की भव्य शोभा यात्रा का रास्ता रोकने का काम उद्धव ठाकरे गुट ने किया. तीसरी घटना, रामनवमी के दिन विशेष धर्म के लोगों ने पत्थरबाज़ी की उनके समर्थन में कौन निकला? उद्धव ठाकरे ने रामनवमी पर संदेहास्पद भूमिका ली.

वोट के लिए छोड़ दी विचारधारा- शेलार

शेलार ने आरोप लगाया कि खास वर्ग के वोट के लिए उद्धव ठाकरे ने अपनी विचारधारा छोड़ दी. राहुल गांधी की सावरकर पर टिप्पणी का जिक्र करते हुए शेलार ने कहा कि पहले राहुल गांधी ने वीर सावरकर पर टिप्पणी की फिर भी उनके साथ बैठे. उन्होंने सवाल किया कि क्या राहुल गांधी आगे सावरकर को बदनाम नहीं करेंगे, उद्धव जी को ऐसा आश्वासन दिया गया है?

यह भी पढ़ें

साईं बाबा पर बागेश्वर सरकार के बिगड़े बोल से सुलगी महाराष्ट्र की सियासत; शिंदे गुट की शिवसेना ने क्यों साधी चुप्पी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget