एक्सप्लोरर

Mann Ki Baat: मन की बात का 100वां एपिसोड सफल बनाने के लिए BJP और सरकार ने कसी कमर, रिकॉर्ड बनाने का है लक्ष्य

Mann Ki Baat 100th Episode: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 100वें एपिसोड का प्रसारण 30 अप्रैल को किया जाएगा. इसका रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है.

Mann Ki Baat 100th Episode Preparation: 30 अप्रैल को रेडियो पर प्रसारित होने वाले मन की बात के 100वें एपिसोड को यादगार बनाने की तैयारी चल रही है. इसके लिए सरकार और बीजेपी ने कमर कस ली है और रूपरेखा तैयार कर ली गई है. 

एबीपी न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी की तरफ से उसके सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को इसे सफल बनाने का जिम्मा सौंपा गया है. सभी सांसदों से कहा गया है कि वो अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में एक चुनी हुई जगह पर लोगों के साथ 30 अप्रैल को इस प्रसारण को सुनें. 

रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

जानकारी के मुताबिक, इस रेडियो प्रसारण को एक साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों की ओर से सुनने का रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है. पार्टी ने अपने सभी सांसदों और विधायकों को 'मन की बात' के प्रसारण को सुनने के लिए विशेष इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

इसके तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल करने, उस इलाके के बुद्धिजीवियों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करने और पार्टी संगठन के साथ समन्वय के साथ कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया है.

सभी राज्यसभा सांसदों को भी ऐसे ही कार्यक्रम करने का निर्देश दिया गया है. सभी सांसद करीब 1,000 लोगों के साथ इस विशेष प्रसारण को सुनेंगे. 30 अप्रैल से एक दिन पहले यानी 29 अप्रैल को सभी सांसद 'मन की बात' कार्यक्रम को लेकर अपने-अपने इलाके में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे. 

अल्पसंख्यकों को जोड़ने के लिए किया गया विशेष इंतजाम

पार्टी ने इस प्रसारण के जरिये पीएम मोदी के संदेश को अल्पसंख्यक समुदाय तक पहुंचाने के लिए भी विशेष इंतजाम किया है. इसके लिए पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा ने देशभर में 2,150 जगहों पर प्रसारण को सुनवाने का इंतजाम किया है.

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, ज्यादा से ज्यादा अल्पसंख्यकों को जोड़ने के लिए मदरसों और दरगाहों जैसी जगहों पर भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसके जरिये 4-5 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है.

राज भवनों में भी सुना जाएगा कार्यक्रम

सरकारी कार्यक्रमों की बात करें तो अब तक की जानकारी के मुताबिक, देश के हर राज्य के राज भवनों में 'मन की बात' कार्यक्रम सुनवाने का इंतजाम किया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक राज भवनों में होने वाले कार्यक्रम में उस राज्य के राज्यपाल के अलावा उस शहर और राज्य के करीब 200 गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहेंगे. इन कार्यक्रमों में राज्य के उन लोगों को भी आमंत्रित किया जा रहा है जिनका नाम प्रधानमंत्री मोदी ने किसी न किसी 'मन की बात' कार्यक्रम में लिया था. 

कितनी सफल रही 'मन की बात'?

मन की बात का पहला प्रसारण 2014 में 3 अक्टूबर को हुआ था. अब तक किए गए प्रसारण में Selfie With Daughter, घरेलू खिलौनों को प्रोत्साहन और कोविड के समय की गई प्रधानमंत्री की अपील बेहद सफल साबित हुई है.

आईआईएम रोहतक की ओर से किए गए एक सर्वे के मुताबिक पीएम की ओर से मन की बात में उठाए गए सबसे लोकप्रिय विषयों में भारत की वैज्ञानिक उपलब्धि, आम नागरिकों के किस्से, सशस्त्र बलों की वीरता, युवा संबंधित मुद्दे और पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन से जुड़े मुद्दे शामिल हैं. 

इस सर्वे के मुताबिक, हर 'मन की बात' कार्यक्रम में श्रोताओं की संख्या बढ़ती ही गई है. सर्वे में बताया गयाा है कि अब तक 100 करोड़ लोग इस प्रसारण को कम से कम एक बार जरूर सुन चुके हैं जबकि 23 करोड़ लोग इसे नियमित तौर पर सुनते हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Caste Census: बिहार में जाति जनगणना पर रोक की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, दिए ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget