एक्सप्लोरर

'कांग्रेस की वोट चोरी के खिलाफ लड़े, अब सीएम हैं', सिद्धारमैया के बिहार दौरे पर बीजेपी का तंज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'वोटर अधिकार यात्रा' में अब कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया में उतर गए हैं, जिसे लेकर भाजपा ने तंज कसते हुए कहा कि 1991 के वो कांग्रेस पार्टी की धोखाधड़ी का शिकार हुए थे.

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कथित 'वोट चोरी' के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' जारी है. इस यात्रा का समापन 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में होगा. इससे पहले कांग्रेस के नेतृत्व वाले 'इंडिया' ब्लॉक में शामिल राजनीतिक दलों के नेता यात्रा में शामिल हो रहे हैं. इसी क्रम में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया शुक्रवार (29 अगस्त, 2025) को सीवान दौरे पर हैं.

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का एक वीडियो शेयर किया है. उन्होंने लिखा, 'कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने खुद स्वीकार किया है कि वह 1991 के कोप्पल लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की धोखाधड़ी का शिकार हुए थे. वह चुनावी धोखाधड़ी की वजह से चुनाव हार गए थे, यह वीडियो इसका सबूत है.'

कोप्पल लोकसभा चुनावों को लेकर लगाया था आरोप

अमित मालवीय ने कहा कि वही आदमी जो कभी कांग्रेस की 'वोट चोरी' के खिलाफ लड़ता था, आज उनका सीएम है और तथाकथित 'वोट अधिकार रैली' का नेतृत्व कर रहा है. यह विडंबना भारत के लोगों से अछूती नहीं है. वाकई में यह बहुत बड़ी विडंबना है.

अमित मालवीय ने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया वोटर अधिकार रैली के लिए बिहार में हैं. उसी कांग्रेस के साथ, जिस पर उन्होंने 1991 के कोप्पल लोकसभा चुनावों में बसवराज पाटिल अनवरी के खिलाफ चुनावी धोखाधड़ी का आरोप लगाया था. उस समय उन्होंने 'वोट चोरी' का रोना रोया, क्योंकि वह मतपत्रों पर हार गए थे.

'वोटर अधिकार रैली' को लेकर भाजपा का तंज

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख ने आगे कहा कि आज राहुल गांधी 'चुनावी धोखाधड़ी' के बारे में सिर्फ इसलिए शोर मचा रहे हैं, क्योंकि भारत के लोगों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया और हैक न किए जा सकने वाले ईवीएम के माध्यम से निर्णायक रूप से कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया है.

अमित मालवीय ने तंज कसते हुए कहा कि यह लोकतंत्र के बारे में नहीं, बल्कि पारिवारिक व्यवसाय के बारे में है, जिसने अपनी प्रासंगिकता खो दी है. 'वोटर अधिकार रैली' पाखंड का मास्टरक्लास है और उसी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अवैध बनाने का एक दयनीय प्रयास है, जिसने उन्हें उनकी असली जगह दिखाई है.

ये भी पढ़ें:- 'एक महीना, एक शख्स, दो बयान', 75 साल में रिटायरमेंट को लेकर मोहन भागवत पर कांग्रेस का तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJI का इंस्टा अकाउंट फिर हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट फिर हटा, भड़के अभिजीत दीपके
स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा देश, PM मोदी-CM योगी ने दी बधाई
स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा देश, PM मोदी-CM योगी ने दी बधाई
LIVE: स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने दी बधाई, कहा- 'विकसित भारत के संकल्प को साकार करें'
LIVE: स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने दी बधाई, कहा- 'विकसित भारत के संकल्प को साकार करें'
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget