एक्सप्लोरर

'एक महीना, एक शख्स, दो बयान', 75 साल में रिटायरमेंट को लेकर मोहन भागवत पर कांग्रेस का तंज

दिल्ली में एक गोष्ठी कार्यक्रम के दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के 75 साल की उम्र में रिटायर होने के बयान को लेकर कांग्रेस ने हमला बोला और कहा कि उन्होंने एक महीने में दो विपरीत बयान दिए हैं.

कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत की 75 साल की उम्र से संबंधित ताजा टिप्पणी को लेकर शुक्रवार (29 अगस्त, 2025) को उन पर कटाक्ष किया और कहा कि उन्होंने एक महीने में दो विपरीत बयान दिए हैं.

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने उनके दो बयानों से संबंधित खबर साझा करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘एक महीना, एक व्यक्ति, दो विपरीत बयान.’ दरअसल मोहन भागवत ने गुरुवार (28 अगस्त, 2025) को कहा था कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि वह 75 साल की उम्र में पद छोड़ देंगे या किसी को इस आयु में संन्यास ले लेना चाहिए.

अगले महीने 75 साल के होंगे पीएम मोदी और RSS प्रमुख

संघ प्रमुख की इस टिप्पणी ने नेताओं के संन्यास लेने संबंधी उनकी हालिया टिप्पणी पर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदर्भ में देखा जा रहा था. पीएम मोदी और मोहन भागवत, दोनों प्रमुख अगले महीने 75 वर्ष के हो जाएंगे.

मोहन भागवत ने अपनी बात को स्पष्ट करने के लिए पूर्व आरएसएस नेता मोरोपंत पिंगले के एक उदाहरण का हवाला दिया. उनसे पूछा गया कि क्या 75 साल के बाद राजनीति से रिटायर हो जाना चाहिए? सवाल के जवाब में मोहन भागवत ने कहा कि मैंने ये बात मोरोपंत के बयान का हवाला देते हुए उनके विचार रखे थे. 

'किसी भी समय रिटायर होने के लिए तैयार'

उन्होंने कहा कि मैंने यह कभी नहीं कहा कि 75 साल में रिटायर हो जाना चाहिए. 75 साल की उम्र में मैं रिटायर हो जाऊंगा या किसी और को रिटायर हो जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि हम जिंदगी में किसी भी समय रिटायर होने के लिए तैयार हैं. अगर संघ हमसे जिस भी समय तक काम कराना चाहेगा तो हम उस समय तक संघ के लिए काम करने के लिए तैयार हैं. अगर 80 साल की उम्र में संघ कहेगा कि आओ शाखा चलाओ, तो मुझे करना ही होगा.

ये भी पढ़ें:- Pakistan Floods: 'भारत ने छोड़ा पानी तो बहकर आ गईं लाशें...', डूब रहा पाकिस्तान फिर भी जहर उगलने से बाज नहीं आ रहे ख्वाजा आसिफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
CJP Protest LIVE: दिल्ली में जंतर-मंतर पर फिर हंगामा, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला, आंसू गैस के गोला दागे गए
LIVE: दिल्ली में जंतर-मंतर पर फिर हंगामा, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला, आंसू गैस के गोला दागे गए
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
अमेरिका में भारतीय मूल के डॉक्टर की शर्मनाक हरकत, रेस्टरूम में कैमरा छिपा करता था ये गलत काम, अब मिली सजा
अमेरिका में भारतीय मूल के डॉक्टर की शर्मनाक हरकत, रेस्टरूम में कैमरा छिपा करता था ये गलत काम, अब मिली सजा

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget