एक्सप्लोरर

Maharashtra Jharkhand Exit Polls Result 2024: महाराष्ट्र और झारखंड में किसकी बन रही सरकार? देखें People's Pulse एग्जिट पोल के नतीजे

Exit Poll 2024 Result: महाराष्ट्र और झारखंड में मतदान के बाद पीपुल्स पल्स का एग्जिट पोल सामने आया है जिसमें BJP महाराष्ट्र में सत्ता में बनी रहेगी और झारखंड में वापसी करती हुई नजर आ रही है.

Maharashtra Jharkhand Exit Polls Result 2024: महाराष्ट्र और झारखंड की सभी 288 और 81 विधानसभा सीटों को लेकर मतदान हो चुका है. सभी नजरें अब 23 नवंबर को आने वाले चुनावी परिणाम पर है. इस बीच एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आए हैं, जिसमें महाराष्ट्र और झारखंड में किसकी सरकारें आएंगी, इसका अनुमान लगाया गया है. पीपुल्स पल्स एग्जिट पोल के अनुसार, दोनों राज्यों में ही भाजपा की सरकार बनती दिख रही है.

आइए जानते हैं कि महाराष्ट्र और झारखंड में जोरदार प्रचार और चुनावों के बाद एग्जिट पोल ने दोनों राज्यों के लिए क्या संभावना जताई है? पीपुल्स पल्स ने महाराष्ट्र और झारखंड में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत का अनुमान लगाया है.

झारखंड में किसकी सरकार?
झारखंड विधानसभा चुनाव में जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी और माले का महागठबंधन और बीजेपी, जेडीयू और आजसू का एनडीए गठबंधन आमने सामने है. झारखंड में दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के बाद एग्जिट पोल सामने आ चूके हैं.पीपुल्स पल्स के सर्वे के के मुताबिक राज्य में सीएम हेमंत सोरेन की सत्ता जाती हुई दिख रही है. झारखंड में इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका लग रहा है, वहीं, भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला एनडीए अलायंस की सत्ता में आता दिख रहा है.

सर्वे के मुताबिक कांग्रेस गठबंधन को 24 से 27 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि बीजेपी गठबंधन को 42 से 48 सीटें मिल सकती हैं. इसके अलावा 2 से 5 सीटें आजसू के खाते में जा सकती हैं.

महाराष्ट्र में किसकी सरकार?

महाराष्ट्र में चाणक्य पीपुल्स पल्स पोल में कहा गया है कि महायुति वापस आ सकती है. पीपुल्स पल्स के सर्वे के मुताबिक कांग्रेस गठबंधन को 97 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि बीजेपी को 182 सीटें मिल सकती हैं. इसके अलावा 9 सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं.

बता दें कि झारखंड में दो चरणों में मतदान हुआ है,जबकि महाराष्ट्र में एक ही चरण में चुनाव कराया गया. दोनों राज्यों के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे.झारखंड में पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर 66.18% से ज्यादा वोटिंग हुई और दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 सीटों पर वोट डाले गये. 

ये भी पढ़ें: Maharashtra Exit Polls Result 2024: महाराष्ट्र में महायुति या MVA, किसको झटका, किसकी सरकार? एग्जिट पोल में जनता का मूड साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'सैन्य संकटों में इस समझौते ने क्या किया?, मक्का पैक्ट पर जयशंकर का तंज
'सैन्य संकटों में इस समझौते ने क्या किया?, मक्का पैक्ट पर जयशंकर का तंज
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Drivers Heart Risk: 45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Embed widget