एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: बीजेपी ने उतारी बड़े नेताओं की फौज, स्टार प्रचारक के अलावा 300 नेता मैदान में

इस रणनीति को लेकर आम आदमी पार्टी भी लगातार चर्चा कर रही है और किस कदर बीजेपी की इस रणनीति से आम आदमी पार्टी पर असर पड़ा है.रोड शो में केजरीवाल ने बीजेपी की इस रणनीति का ज़िक्र करते हुए नेताओं की बड़ी फौज का किस तरह से मुकाबला किया जाए इसका गुरुमंत्र अपने कार्यकर्ताओं को दिया.बीजेपी की कोशिश यह है कि दिल्ली में अलग-अलग प्रदेशों से आए लोगों तक उनके प्रदेश से जुड़े हुए नेताओं को भेजा जाए जिससे कि ज्यादा बेहतर तरीके से संवाद स्थापित किया जा सके.

नई दिल्ली: दिल्ली चुनावों की सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं. अलग-अलग राष्ट्रीय दलों ने अपने बड़े नेताओं की फौज उतार दी है चुनाव प्रचार में. लेकिन इस कड़ी में सबसे आगे बीजेपी नजर आ रही है बीजेपी ने ना सिर्फ अपने स्टार प्रचारकों की झड़ी लगा दी है बल्कि उसके अलावा भी 300 से ज्यादा बड़े चेहरे इस चुनाव प्रचार में उतार दिए हैं.

सामने आ रही जानकारी के मुताबिक बीजेपी के 300 से ज्यादा बड़े नेता/चेहरे चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं इनमें 70 से ज्यादा केंद्रीय मंत्री, 200 से ज्यादा सांसद, बीजेपी शासित राज्यों के 11 मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री और अलग-अलग राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को भी दिल्ली में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इतना ही नहीं बीजेपी संगठन के पदाधिकारियों को भी अलग अलग विधानसभाओं और नगर निगमों को जिताने की ज़िम्मेदारी सौंप दी गयी है.

बीजेपी की कोशिश है कि वह दिल्ली के 272 नगर निगम में हर एक जगह एक प्रतिनिधि बनाकर उसको वह वार्ड जिताने की जिम्मेदारी दी जाए और इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्रियों से लेकर सांसदों और मुख्यमंत्रियों तक को ऐसी जिम्मेदारी दी गई है. इसी वजह से अलग-अलग मंत्रियों और सांसदों को हर रोज उस क्षेत्र में मौजूद रहने का निर्देश दे दिया गया है.

बीजेपी की इस रणनीति को लेकर आम आदमी पार्टी भी लगातार चर्चा कर रही है और किस कदर बीजेपी की इस रणनीति से आम आदमी पार्टी पर असर पड़ा है. इसका अंदाजा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आज एक रोड शो में दिए गए बयान से लगाया जा सकता है. रोड शो में केजरीवाल ने बीजेपी की इस रणनीति का ज़िक्र करते हुए नेताओं की बड़ी फौज का किस तरह से मुकाबला किया जाए इसका गुरुमंत्र अपने कार्यकर्ताओं को दिया.

बीजेपी की कोशिश यह है कि दिल्ली में अलग-अलग प्रदेशों से आए लोगों तक उनके प्रदेश से जुड़े हुए नेताओं को भेजा जाए जिससे कि ज्यादा बेहतर तरीके से संवाद स्थापित किया जा सके. इसी कड़ी में दिल्ली ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, पंजाब, हिमाचल, महाराष्ट्र, गुजरात, समेत अन्य राज्यों और दक्षिणी राज्यों से जुड़े सभी नेताओं को इस जिम्मेदारी के साथ चुनावी मैदान में उतार दिया है.

यानी साफ तौर पर बीजेपी इसी रणनीति पर काम कर रही है कि जिस तरह नगर निगम चुनावों में बीजेपी ने तीनों नगर निगमों में जीत हासिल की थी और हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में 70 में से 65 विधानसभा जीती थी तो इस बार भी उसी इतिहास को दोहराया जा सके.

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
NIA Raid in Panvel: ISIS मॉड्यूल जांच में बड़ी कामयाबी, NIA ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, दूसरे की तलाश में हाई अलर्ट
ISIS मॉड्यूल जांच में बड़ी कामयाबी, NIA ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, दूसरे की तलाश में हाई अलर्ट
Explained: इंसाफ या पुलिस की नाकामी पर पर्दा! बारुईपुर रेप केस आरोपी की एनकाउंटर में मौत, किन सवालों में उलझी गुत्थी?
बंगाल रेप केस आरोपी की एनकाउंटर में मौत, किन सवालों में उलझी गुत्थी?
India Australia Relations: हिंद-प्रशांत में धौंस जमाएगा भारत, दिखेगी धाक, एक्सपर्ट ने समझाया पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का मतलब
हिंद-प्रशांत में धौंस जमाएगा भारत, दिखेगी धाक, एक्सपर्ट ने समझाया पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का मतलब

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget