एक्सप्लोरर

Jharsuguda Bypoll Results: BJD की दीपाली दास ने झारसुगुडा से दर्ज की जीत, पिता की हत्या के बाद खाली हुई थी सीट

Jharsuguda By-election Result: दीपाली दास के पिता और तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की बीते 29 जनवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. एक पुलिसकर्मी ने उन्हें गोली मारी थी.

Jharsuguda Bypoll: ओडिशा की झारसुगुड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव में बीजू जनता दल की बड़ी जीत हुई है. यहां दीपाली दास ने अपने भाजपा प्रतिद्वंद्वी तन्खाधर त्रिपाठी को 48,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया है. दीपाली दास ओडिशा के दिवंगत स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की बेटी हैं. नब किशोर दास की इस साल की शुरुआत में उनके सुरक्षा गार्ड ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. 

दिलचस्प बात यह है कि इस उपचुनाव में दीपाली दास को अपने पिता की तुलना में अधिक वोट मिले हैं. दिवंगत पिता और बीजेडी नेता नब दास की तुलना में दीपाली को 8,578 वोट अधिक मिले और जीत का अंतर भी 3,022 वोटों से बढ़ गया. चुनाव आयोग के मुताबिक, दीपाली दास को 1.07 लाख वोट मिले, जबकि तन्खाधर त्रिपाठी को 58,384 वोट मिले. कांग्रेस के तरुण पांडेय 4473 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे. 

गोली मारकर हुई थी हत्या

इस शानदार जीत के बाद दीपाली ने  कहा कि यह झारसुगुड़ा के लोगों की जीत है. जो मेरे पिता से प्यार करते थे. यह जीत नाबा दास की है. यह उस जनता की जीत है जो लोग मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल से जुड़े हैं.

बताते चलें कि दीपाली दास के पिता और तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की बीते 29 जनवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. एक पुलिसकर्मी ने उन्हें गोली मारी थी, इस हमले के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. 

नब किशोर दास के मौत के बाद से यह सीट खाली पड़ी थी. उनकी मौत के बाद अब उनके परिवार में उनकी पत्नी मिनाती और दो बच्चे हैं. खनन केंद्र झारसुगुड़ा जिले में नबा किशोर दास का अपना दबदबा है. 2019 के चुनावों से पहले नबा किशोर दास बीजद में जाने से पहले कांग्रेस में हुआ करते थे. 

ये भी पढ़ें: Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक में कांग्रेस को मिला बजरंग बली का आशीर्वाद? बीजेपी के किलों में भी लगाई सेंध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आग बबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?
MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आग बबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
RSS में होगा बड़ा संगठनात्मक बदलाव, कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद बड़े फैसलों की संभावना
RSS में होगा बड़ा संगठनात्मक बदलाव, कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद बड़े फैसलों की संभावना
‘राहुल गांधी को संविधान से मतलब नहीं’, नितिन नबीन का कांग्रेस पर बड़ा हमला
‘राहुल गांधी को संविधान से मतलब नहीं’, नितिन नबीन का कांग्रेस पर बड़ा हमला

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget