एक्सप्लोरर

Biparjoy Cyclone: बस 4 घंटे! कहर बरपाने वाले तूफान में बदल जाएगा 'बिपरजॉय', गुजरात के तट से बस इतनी है दूरी

Biporjoy Latest Update: तूफान के चलते गुजरात में अगले दो दिन हल्की बारिश होने का अनुमान है. अगले पांच दिनों तक मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है.

Biporjoy Latest Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अगले 4 घंटों में बिपरजॉय एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है. 15 जून के आसपास इसके तूफान के रूप में उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है. अभी यह गुजरात के पोरबंदर से करीब 500 किलोमीटर दूर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में अरब सागर में बना हुआ है. 

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार (11 जून) को रात 2.30 के करीब बिपरजॉय 5 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रहा था. आईएमडी ने 15 जून तक इसके कच्छ के तट की ओर पहुंचने की आशंका जताई है. हालांकि, इसके तट से टकराने का अनुमान नहीं है. चक्रवात के पोरबंदर से करीब 200-300 किमी और नालिया से 200 किमी की दूरी से गुजरने की संभावना है.

तट से टकराने का अनुमान नहीं

आईएमडी के ताजा अपडेट के मुताबिक, रविवार सुबह 4 बजे चक्रवातीय तूफान पोरबंदर से करीब 510 किमी की दूरी पर था. जैसे यह तट के करीब पहुंचेगा, संकेत चेतावनी बदल जाएगी. मौजूदा पूर्वानुमान के मुताबिक, इसके गुजरात के तट से टकराने की संभावना नहीं है. भारतीय तटरक्षक इकाइयां जहाजों, विमानों और रडार स्टेशनों के माध्यम से मछुआरों को नियमित सलाह भेज रही हैं.

मछुआरों को चेतावनी

'बिपरजॉय' के गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका के बीच, इंडियन कोस्ट गार्ड ने ने गुजरात, दमन और दीव के तटों पर मछुआरों और नाविकों को अगले 5 दिनों तक समुद्र के अंदर न जाने की सलाह दी है. पिछले एक हफ्ते से, भारतीय तट रक्षक के अधिकारी मछुआरों के साथ नियमित संपर्क बनाए हुए है और तूफान को लेकर सावधानी बरत रहे हैं. 

तेज हवाएं, गरज के साथ हल्की बारिश

चक्रवाती तूफान के चलते गुजरात में अगल दो दिनों के दौरान 35-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. इसके बाद हवा की रफ्तार तेज हो सकती है और 13-15 जून के दौरान तटीय इलाकों में यह 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. 

केरल के कई जिलों में येलो अलर्ट

तूफान के चलते तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, कोझिकोड और कन्नूर सहित केरल के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. तूफान से पहले एहतियात के तौर पर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम को पोरबंदर, गिर सोमनाथ और वलसाड के समुद्र तट पर तैनात किया गया है.

यह भी पढ़ें

Heatwave से बचने के लिए 'हेल्थ मिनिस्ट्री' का गुरु मंत्र, फिलहाल के लिए चाय-कॉफी और शराब को कह दें अलविदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget